गेयटी में कल "गांव का इतिहास" का लोकार्पण

गेयटी में कल "गांव का इतिहास" का लोकार्पण 




गांव का इतिहास पुस्तक का लोकार्पण शुक्रवार 28 जून को 5:30 बजे ऐतिहासिक गेयटी थियेटर  शिमला के कांफ्रेंस हॉल में संपन्न होगा गांव का इतिहास पुस्तक ठाकुर राम सिंह शोध संस्थान नेरी हमीरपुर द्वारा दो करो में प्रकाशित की गई है जिसमें हिमाचल प्रदेश के बारह जिलों के चयनित बारह गांव का इतिहास शामिल है। ठाकुर राम सिंह शोध संस्थान नेरी हमीरपुर के निदेशक डॉ चेतराम गर्ग ने बताया कि पुस्तक का लोकार्पण प्रोफेसर कुलदीप चंद अग्निहोत्री, अध्यक्ष हरियाणा अकादमी के करकमलों द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध समाजसेवी  राजकुमार वर्मा करेंगे।

गांव का इतिहास शीर्षक से प्रकाशित इन दो पुस्तकों का  संपादन  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में कार्यरत प्रोफेसर अंकुश भारद्वाज द्वारा किया गया है। प्रत्येक खंड में छह गांव का इतिहास लोक संस्कृति जनजीवन मेल पर्व त्यौहार इत्यादि विभिन्न विषयों का प्रमाणिक वर्णन है। गांव का इतिहास परियोजना में हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी का भी सहयोग रहा है। ओकार्ड इंडिया तथा हिमालय मंच द्वारा रिज शिमला में आयोजित आठवें राष्ट्रीय पुस्तक  मेले के दौरान आयोजित  साहित्य उत्सव में किया जा रहे पुस्तक लोकार्पण समारोह में पुस्तक के लेखकों,  संपादक बुद्धिजीवियों, साहित्यकारों, पत्रकारों तथा प्रबुद्धजनों एवं पाठकों को भी आमंत्रित किया गया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल