मित्रों की, मित्रों द्वारा और मित्रों की सरकार ने किया हिमाचल की जनता क़ो बर्बाद : बिक्रम ठाकुर

 मित्रों की, मित्रों द्वारा और मित्रों की सरकार ने किया हिमाचल की जनता क़ो बर्बाद : बिक्रम ठाकुर

कुम्भकर्णी नींद सोई प्रदेश सरकार मात्र चुनाव के समय जागती और करती जनता की चिंता का दिखावा : बिक्रम ठाकुर


देहरा /धर्मशाला :

सरकार अपनी उपलब्धियों पर चुनाव लड़ती हैं और विपक्ष सरकार की नाकामयाबी परन्तु हिमाचल में उल्टी ही गंगा बह रही हैं यहां सरकार की डेढ़ साल की नाकामयाबी और पिछली भाजपा सरकार के कार्यों के मील का पत्थर क़ो याद कर चर्चा पर चुनाव हो रहे। जसवां परागपुर से विधायक और देहरा चुनाव के सह प्रभारी बिक्रम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के पास न नया बताने क़ो कुछ हैं न दिखाने क़ो कुछ हैं मात्र पिछली सरकार के उद्धघाटन करके अपने नाम की पटिका लगा कर ही सरकार खुश है। 

पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि देहरा से कांग्रेस की प्रत्याशी कमलेश जिनका मायका मेरे विधानसभा क्षेत्र में हैं उनसे एक ही बात पूछना चाहता हूं कि ज़ब जसवां परागपुर क़ो मिले दो एसडीएम कार्यालय एक बीडीओ दफ़्तर और अनेको अनेक संस्थान जो कि जनता के हित के लिए खोले गए थे क़ो एक झटके में बंद कर दिया तो कमलेश क़ो अपने असली मायके के प्रति संवेदना नहीं उपजी फिर आज मात्र चुनाव लड़ने की खातिर वहां झूठी घोषणाएं और लुभावने वादे कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री सुकखु और कांग्रेस की लुभावनी गारंटी का सच प्रदेश की जनता के साथ साथ पूरा देश देख रहा हैं। कांग्रेस की 10गारंटीयों में मुख्यत युवाओं क़ो रोजगार एक साल में एक लाख सरकारी नौकरी का वायदा सरकार ने और मुख्यमंत्री ने विधानसभा के अंदर सिरे से नकार दिया। 1500की बात की थी परंतु 22लाख स्वागत ज्यादा महिलाओं क़ो मिलने वाली राशि की गारंटी में शर्तों में बांध कर इतना छोटा कर दिया कि उसमें इनकी चहेतों की पत्नियों माताओं क़ो दे कर मीडिया में झूठी वीडियो वायरल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने सच में किसी क़ो पैसा दिया तो उसकी जानकारी और सुचियों क़ो सार्वजानिक करें ताकि सभी क़ो पता चल सके की मित्रों की सरकार ने एक बार फिर मित्रों की बीवियों क़ो लाभ दिया हैं।

पूर्व उद्योग मंत्री ने कहा पिछली सरकार में प्रदेश के लिए बल्क ड्रग फार्मा, मेडिकल डीवाइस पार्क स्वीकृत करवाया परंतु यह सरकार उसको बनाने में भी उदासीनता दिखा रही हैं। मात्र जनता के छलावे के लिए किश्तों में जो चुनाव करवाए जा रहे हैं क़ो प्रभावित करने के लिए उसकी चर्चा मात्र कर चुनाव निपट जाने पर ठन्डे बस्ते में डाल कुम्भकर्णी नींद सो जाता हैं। उन्होंने कहा कि यह नींद ज़ब दो साल नहीं खुली अब जल्द ही खुलेगी और जनता इनको जगाने का कार्य कर प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश