अमेरिकी नागरिकों व हजारों लोगों से करोड़ों रुपए ऐंठ चुका फर्जी कॉल सेंटर, पुलिस ने किया पर्दाफाश

अमेरिकी नागरिकों व हजारों लोगों से करोड़ों रुपए ऐंठ चुका फर्जी कॉल सेंटर, पुलिस ने किया पर्दाफाश


नोएडा के सेक्टर-90 स्थित भूटानी अल्फाथम में दबिश देकर पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। कॉल सेंटर से 73 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें 33 महिलाएं हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह अमेरिकी नागरिकों से ठगी करता था और अब तक हजारों लोगों से करोड़ों रुपए ऐंठ चुका है।एडीसीपी सेंट्रल नोएडा हिरदेश कठेरिया ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की रात छापा मारकर फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। गिरफ्तार लोगों में से 61 युवक-युवतियों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया, जबकि 12 मुख्य आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इनकी पहचान विशाल शर्मा निवासी शामली, अजय कुमार निवासी महोबा, गोविंद निवासी विजयनगर गाजियाबाद, हुविका, जेम्स, क्ले उर्फ यामपीचा, माइक उर्फ नेकटोन, विकाटो, केबिन उर्फ हिका सभी निवासी नागालैंड, जित्तू हजोंग मेघालय और अनुज तिवारी निवासी कुंडा प्रतापगढ़ के रूप में हुई। मुख्य आरोपी सौरभ और बंटी समेत चार फरार हैं।


पुलिस के मुताबिक, फर्जी कॉल सेंटर में काम करने वाले अधिकांश युवक-युवती नागालैंड के रहने वाले हैं। ये लोग नोएडा और गाजियाबाद में किराये के मकान में रहते थे। यह सभी फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना जानते हैं। अमेरिकी लोगों से अंग्रेजी में बात कर वह उन्हें झांसे में ले लेते थे और ठगी की वारदात करते थे।


कॉल सेंटर के जरिये आरोपी फर्जी टेली कॉलिंग का इस्तेमाल कर अमेरिकी नागरिकों को कॉल करते थे। उनका सोशल सिक्योरिटी नंबर मांगा जाता था। उनसे गिफ्ट कार्ड और क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से ठगी की जाती थी। आरोपियों ने झांसे में लेने के लिए अमेरिकी मार्शल और अमेरिकी ट्रेजरी की फर्जी ई-मेल आईडी भी बनाई थी। जालसाज अवैध आपराधिक गतिविधियों में नाम आने की बात कह उन्हें गिरफ्तारी का डर दिखाते थे।

पुलिस की छानबीन में पता चला है कि जालसाजों ने करीब चार महीने पहले फर्जी कॉल सेंटर चलाने के लिए बिल्डिंग किराये पर ली थी। इसके लिए फर्जी कंपनी के नाम से एग्रीमेंट किया गया। सात लाख रुपये महीना किराया तय हुआ था। कॉल सेंटर में 70 से अधिक लोग काम करते थे। इनमें अधिकांश नागालैंड के रहने वाले हैं।

पुलिस को इस घटना में किसी विदेशी गैंग के शामिल होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि विदेश से ही अमेरिकी नागरिकों का डेटा लेकर कॉल सेंटर चलाने वाले ठगों को दिया गया था। इसके जरिये अमेरिकी लोगों को कॉल की जा रही थी। पुलिस विदेशी नागरिकों का डेटा लीक होने और फर्जी कॉल सेंटर से जुड़े बैंक खातों की डिटेल खंगाल रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग