30 जून से 01 जुलाई तक होगी बग्गा स्थित चमेरा-ll के बांध की सिल्ट प्लाशिंग

 30 जून से 01 जुलाई तक होगी बग्गा स्थित चमेरा-ll के बांध की सिल्ट प्लाशिंग



चम्बा :  महाप्रबंधक पावर स्टेशन चमेरा-ll ने जानकारी देते हुए बताया कि पावर स्टेशन के जलाशय की फ्लशिंग 30 जून रात्री 11 बजे से लेकर 01 जुलाई 3 बजे (अनुमानित) तक करना प्रस्तावित है जो कि बग्गा में चमेरा-ll बांध के जलाशय में होने वाले अतिरिक्त प्रवाह पर निर्धारित होगा।
उन्होंने बताया कि सिल्ट फ्लशिंग के दौरान बग्गा स्थित चमेरा-ll के डैम के गेट खोलकर पानी धीरे धीरे छोड़ा जायेगा जब तक नदी का फ्री फ्लो न आ जाए जो  30 जून रात्री 11 बजे से लेकर 01 जुलाई दोपहर 3 बजे (अनुमानित) तक किया जायेगा । इस दौरान चमेरा-ll के डैम के निचले स्तर पर रावी नदी में पानी बढ़ने की आशंका है।
इस दौरान बग्गा स्थित चमेरा-ll के डैम के निचले स्तर पर रह रहे रिहायशी इलाक़ों के लिए विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं।
जिसमें जलाशय की फ्लशिंग के दौरान स्थानीय समाचार पत्रों एवं स्थानीय एलेक्ट्रोनिक व सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार के साथ साथ पानी छोड़ने से पूर्व सायरन हूटर बजाया जाएगा।
बग्गा स्थित चमेरा-ll डैम से लेकर चमेरा-l के जलाशय तक गाडी द्वारा प्रचार करने के अलावा ग्राम पंचायत के प्रधानों को व्हाट्सप्प एवं एसएमएस के माध्यम से सूचित करना सुनिश्चित बनाया जाएगा।
महाप्रबंधक पावर स्टेशन चमेरा-ll ने रिहायशी इलाक़ों के लोगों से आग्रह किया है कि 30 जून रात्रि 11 बजे से 01 जुलाई दोपहर 3 बजे तक चमेरा-ll डैम की फ्लशिंग के दौरान रावी नदी के जल स्तर में अचानक वृद्धि होगी अतः नदी के किनारे न तो स्वयं जाएं न किनारे पर सामान रखें और न ही मवेशियों को जाने दें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस