डी0 ए0 वी0 पब्लिक स्कूल तियारा में नशा निवारण दिवस पर किया विद्यार्थियों को जागरूक

डी0 ए0 वी0 पब्लिक स्कूल तियारा में नशा निवारण दिवस पर किया विद्यार्थियों को जागरूक 


नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

आज नशा निवारण दिवस पर डी0 ए0 वी0 पब्लिक स्कूल तियारा में कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए सेमिनार का आयोजन किया । बतौर मुख्यातिथि श्री ओ पी शर्मा भारतीय नरकोटिक्स विभाग के सलाहकार एवम सदस्य ने शिरकत की। स्कूल के विद्यार्थियों के साथ पावर पॉइंट प्रस्तुति सांझा करते हुए बहुत सारी जानकारी विद्यार्थियों को दी। उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ा संदेश दिया कि हमें किसी भी प्रकार से कोई भी नशा नहीं करना चाहिए। नशे के प्रभाव से विद्यार्थियों के ऊपर बुरा असर पड़ सकता है। स्कूल के विद्यार्थियों देवन, रिया, शिवांगी, सुम्मुख, शायना, नन्दिनी, कशिश, अनामिका, रुशील, शिवांश ने भी नशा निवारण दिवस पर नशे की कड़ी निंदा करते हुए अपने विचार सांझा किये। इसके अलावा स्कूल में उपस्थित डॉ आशुतोष और श्री ओ पी शर्मा ने विद्यार्थियों के साथ व्यक्तिगत चर्चा की और उनके समाधान भी बताए।

स्कूल प्रधानाचार्या श्री मति एकता ने आये हुए अतिथियों का धन्यवाद किया और विद्यार्थियों को स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत की शपथ दिलवाई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर