माता वैष्णो की आरती संपन्न होते ही भैरव मंदिर परिसर से 300 फीट गहरी खाई में श्रद्धालु ने लगाई छलांग

माता वैष्णो की आरती संपन्न होते ही भैरव मंदिर परिसर से 300 फीट गहरी खाई में श्रद्धालु ने लगाई छलांग 


जैसे ही माता वैष्णो की आरती संपन्न हुई, श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दे दी गई। इसी बीच भैरव मंदिर परिसर में मनोज हरदास ने गहरी खाई में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद पुलिस व श्राइन बोर्ड के अधिकारी व जवान हरकत में आ गए और रस्सियों के सहारे करीब 300 फीट गहरी खाई से गंभीर रूप से घायल श्रद्धालु को बाहर निकाला।

इसके बाद तुरंत श्राइन बोर्ड के नारायणा अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया। वैष्णो देवी भवन के एसएचओ ख्यातिमान खजूरिया ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

श्रद्धालु मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सीओडी कालोनी अदारताल का बताया जा रहा है श्रद्धालु का नाम मनोज हरदास (52) पुत्र यशवंत हरदास है जो अकले ही मां वैष्णो देवी की यात्रा पर आए था। मां के दर्शन के बाद वह भैरव मंदिर में हाजिरी लगाने के लिए भैरव घाटी रवाना हुआ और वहां जाकर उसने छलांग लगा दी। यह घटना शुक्रवार सुबह की बातई जा रही है ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

फतेहपुर-बडियाली-टकवाल मार्ग निर्माण को मिली रफ्तार, 9 पेड़ों की कटाई की अनुमति

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

सूद सभा पालमपुर ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए बढ़ाए हाथ