राजनैतिक रोटियां सेकने के लिए देहरा पहुंची कमलेश : होशियार सिंह

राजनैतिक रोटियां सेकने के लिए देहरा पहुंची कमलेश : होशियार सिंह


देहरा गोपीपुर : राजनैतिक महत्कांक्षाओं क़ो पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी आजकल देहरा में जमीन तलाश कर रहे हैं। देहरा से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी आज तक देहरा नहीं आयी पर ज़ब चुनाव लड़ने की बारी आयी तो देहरा की याद उनको आगई। उन्होंने कहा कि देहरा की जनता आज कांग्रेस की प्रत्याशी से जानना चाहती हैं कि दिन के उजाले में हमने कभी इनको देहरा में देखा नहीं रात के अंधेरों में यहाँ से निकली हो तो बताएं कितनी बार देहरा की धरती पर उनके कदम पड़े हैं।

 भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने कहा कि कमलेश लोगों की भावनाओं से खेलना बंद करें वैसे भी उनका मायका जसवां परागपुर के नलसुहा में है और मैं  देहरा का बेटा हूं। देहरा की चिंता ऐसे व्यक्तियों क़ो करने 

की आवश्यकता नहीं जिन्हे प्रदेश भर में तालाबंदी और संस्थानों क़ो बंद करने वाली सरकार के रूप में जाना जाता हैं। उन्होंने कहा कि आज कमलेश कहती हैं मेरा जन्म और व्यवसाय हिमाचल से बाहर हैं तो उन्हें ये भी जानकारी दे दूँ कि उनका जन्मस्थान भी साथ लगती विधानसभा जसवां परागपुर में हैं नाकि देहरा में है। जो महिला स्वार्थ सिद्धि के लिए  अपना घर भुला पडोसी के घर क़ो अपना बता सकती हैं वो दोनों ही घरों का कितना भला करेंगी वो देहरा की काबिल जनता भली भांति जानती हैं। मेरा जन्म भले ही मुंबई हुआ पर किसी के माता पिताजी रोजगार के लिए कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र है। उसके बावजूद भी कभी में अपनी धरती क़ो जमीन क़ो नहीं भुला और अच्छी आय व व्यवसाय जमा कर अपने लोगों की सेवा क़ो ही अपने जीवन का लक्ष्य बनाया।

होशियार सिंह ने कहा कि खुद मियां फ़जीहत दूसरों क़ो नसीहत वाली बात हो गई आज तक के राजनैतिक कैरियर में मुख्यमंत्री का अपना वोट अपने गृह क्षेत्र में नहीं था पिछले दो साल पहले उसे यहाँ शिफ्ट करवाया गया आज हमारी प्रत्याशी भी खुद क़ो चुन (वोट )नहीं सकती तो देहरा की जनता उनको क्यों चुने यह एक दक्ष प्रश्न हैं। अपने लिए राजनितिक जमीन तलाशने के लिए ये मियां बीवी की जोड़ी पता नहीं कहां कहां की बेटी और जवाई बनेगें ये या तो ये खुद ही जानते है या भगवान ही जानता है। इसलिए सभी अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों क़ो संभाल लें। उन्होंने कहा कि आज कमलेश कहती हैं कि जहां मुख्यमंत्री 10रुपए देंगे वहाँ में देहरा क़ो 11दिलवाऊंगी उनसे पूछना चाहता हूं कि जयराम ठाकुर सरकार में प्रदेश क़ो सैंकड़ो सौगातें दी गई परन्तु ज़ब उनके पति ने उन सब पर ताला जड़ दिया तो देहरा की तो छोड़ो पर अपने असली घर (मायके )का पक्ष अपने पति के सामने नहीं रख पाई और तात्कालिक उद्योग मंत्री की मेहनत और कार्यों पर पानी फिर गया। जनता कुछ नहीं भूलती इसलिए जिस होटल में आपने चुनाव के लिए ठिकाना बनाया हैं वहां से अपना बोरिया बिस्तर समेटिये और जहाँ शिमला या नादौन जहां पर भी अपना घर हैं वहाँ से राजनैतिक रोटियां सेकिये देहरा में आपका न काम हैं न नाम है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,