देहरा की जनता मेरी पूंजी: होशियार सिंह

 देहरा की जनता मेरी पूंजी: होशियार सिंह

अब जनता उपचुनाव में देगी कांग्रेस को झटका

कांग्रेस हो चुकी है 4 लोकसभा चुनाव की परीक्षा में फेल


 देहरा/धर्मशाला:

भारतीय जनता पार्टी के देहरा विधानसभा चुनाव क्षेत्र के प्रत्याशी होशियार सिंह ने अपना चुनावी जनसंपर्क अभियान तेज़ कर दिया है। होशियार सिंह ने कहा कि जैसे-जैसे हिमाचल में उपचुनाव का दिन नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे पूरे प्रदेश में यह संदेश स्पष्ट हो गया है कि भाजपा 3 की 3 विधानसभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली है, जिसके कारण सुख की सरकार का दावा करने वाले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने खिसकते सियासी कद की चिंता में इतने दुखी हो गए हैं कि अब वह बौखलाहट में अनाप-शनाप बोल रहे हैं। स्वयं को राजनीति का बड़ा खिलाड़ी कहने वाले मुख्यमंत्री को यह आभास हो गया है कि आज भी वह छात्र राजनीति के इलावा कुछ नहीं जानते। उन्होंने कहा कि 16 महीने की निक्कमी एवं अस्थिर सरकार जिन्हें हवाई बातें करने के अलावा कुछ नहीं आता। प्रदेश के मुख्यमंत्री जान गए है कि अब हिमाचल की जनता जान गई है और बार-बार उनके झूठे वादों में नहीं फसने वाली, जिसके कारण अब सुक्खू जनता की नजरों में इतना गिर गए है कि अब वह भाजपा के नेताओं पर निराधार आरोप लगाने पर उतर आए हैं जिनके साथ वह कुछ महीनों पहले सरकार चलाकर उनकी प्रशंसा करते थे। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र की जनता मेरी पूंजी है। उनकी सेवा करना ही मेरा एक मात्र लक्ष्य है।

होशियार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू हर महिला को 1500 रूपए प्रतिमाह, 2 रुपए प्रतिकिलो गोबर और 300 यूनिट फ्री बिजली देने में तो असमर्थ रहे ही परंतु भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा के घर पर आधी रात को 200 से अधिक पुलिस जवानों के द्वारा घेराव करवाकर अपने पद की गरिमा का भी अपमान किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं की दुकानों पर छापेमारी करवाना इस बात का प्रमाण है कि सुक्खू सरकार कुछ ही महीनों की ही मेहमान है। बेबुनियादी दावों से मुख्यमंत्री केवल जनता का ध्यान भटका रहें। 

उन्होंने कर्मचारियों को सचेत करते हुए बताया कि ओपीएस का ढिंढोरा कांग्रेस अपनी हर चुनावी रैली में पीट रही है वह केवल नाम का ही ओपीएस रहने वाला है क्योंकि कर्मचारियों को वर्तमान में सेवानिवृति पर मिलने वाली सैलरी का 50 प्रतिशत पेंशन के रूप में मिलता है लेकिन अब सरकार केवल 30 प्रतिशत देने पर मुहर लगाने वाली है । चुनावों के बाद जो पहली कैबिनेट की मीटिंग होगी उसमें इसपर मुहर लग जाएगी। इससे कांग्रेस की कर्मचारियों के प्रति नियत साफ नहीं है और फिर से कर्मचारियों को ठगने वाली हैं। उन्होंने कहा कि अब हिमाचल की जनता ने मन बना लिया है कि हिमाचल के तीनों उपचुनाव सीटों पर भाजपा को आशीर्वाद देकर वर्तमान सुक्खू सरकार को आईना दिखाना है और प्रदेश में भी भाजपा सरकार लानी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर