उत्तराखंड में मानसून की पहली ही बारिश से वाहन गंगा नदी में तैरते नजर आए

उत्तराखंड में मानसून की पहली ही बारिश से वाहन गंगा नदी में तैरते नजर आए 


प्रदेश में हो रही बारिश से अब नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बारिश के कारण गंगा नदी के साथ ही प्रदेश की सभी सहायक नदियों का जलस्तर उफान पर आ गया है. इसने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल कर रख दी है।

गंगा में तैरती कारों को देखकर यहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. कुछ लोगों ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया. जिसके बाद पूरे दिन ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे और यूजर्स ने जमकर शेयर किया. बारिश से स्थानीय लोगों को नुकसान भी पहुंचा है. लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है।

हरिद्वार में शनिवार को हुई मानसून की पहली बारिश में गाड़ियां तिनके की तरह पानी में बह गईं. हरिद्वार के उत्तरी इलाकों में भारी बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया. लोगों के घरों में पानी घुस गया, साथ ही बाहर खड़ी कारें गंगा में बह गईं. हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट के पास सूखी नदी में बारिश का पानी आने से कई कारें गंगा नदी में तिनके की तरह बह गईं।

प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं. लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है. इस बार मौसम विभाग ने प्रदेश में पहले ही अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी कर दी थी. जिसके बाद सभी विभागों ने अपनी अपनी तैयारियां भी पूरी कर ली हैं. अब अगले कुछ दिनों तक राज्य में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़