कुल्लू जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की तिमाही बैठक हुई

 अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुल्लू  अश्वनी कुमार ने गुरुवार को कुल्लू जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की  मार्च 2024 तिमाही की  बैठक की अध्यक्षता की।


उन्होंने  वित्तीय वर्ष के 2023-24 के दौरान शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर बैंकों को बधाई दी एवं भविष्य में बैंकों से गुणवत्ता के आधार पर अधिक से अधिक ऋण प्रदान करने का आह्वान किया | उन्होंने सभी बैंको को ऋण जमा अनुपात में उत्तरोत्तर वृद्धि करने का निर्देश दिया | उन्होंने बैंकों में बढ़ते अनर्जक आस्तियों पर चिंता व्यक्त की तथा वसूली में प्रशासन द्वारा सहयोग की बात की गयी|

राजिंदर चौधरी उप मंडल प्रमुख, पंजाब नेशनल बैंक, मंडी, ने बैठक की सह अध्यक्षता करते हुए सभी बैंकों एवं विभागों के पदाधिकारियों को आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करते हुए एनुअल क्रेडिट प्लान के वार्षिक लक्ष्य को प्राप्त करने पर बधाई दी I उन्होने बताया कि ज़िले की 31मार्च 2024 को बैंको में कुल जमाराशि 9959.00 करोड़ एवं कुल ऋण 4444.44 करोड़ है| ज़िले की ऋण जमा अनुपात 44.63 % है |

इस बैठक में आर बी आई, शिमला से राहुल जोशी, डीडीएम नाबार्ड श्रीमति अनिता, सरकारी विभागों के प्रमुख, सभी बैंकों के डीसीओ एवं अन्य सम्बंधित संस्थानो के प्रतिनिधियों ने भाग लिया |
अग्रणी जिला प्रबंधक, सुरेश कुमार बोध ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुऐ बताया कि वर्त्तमान वित्तीय वर्ष में पहली अप्रैल 2023 से 31 मार्च 202४ तक ज़िले मे कुल 2599.78 करोड़ के ऋण वितरित किए गए हैं जो वार्षिक लक्ष्य 2038.25 करोड़ रुपये का 127.55% है I जिस मे कृषि क्षेत्र मे 1006.35 करोड़,(82.33%) उद्योग एवं व्यवसाय क्षेत्र मे
811.27 करोड़, (250.50%) अन्य प्राथमिकता क्षेत्र मे 61.52 करोड़ (63.40%) तथा गैर प्राथमिकता क्षेत्र मे 720.64 करोड़ (182.43%) के ऋण वितरित किए गए | बैंकों द्वारा मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत प्रयोजित ऋण का लक्ष्य जो कि 150 था इस मे से 307 ऋण आबेदन स्वीकृत कर चुके है जो की लक्ष्य का 204.66% है |
ज़िला मे बेंकों द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजना मे अबतक प्रधान मंत्री जीवन ज्योति भीमा योजना के अंतर्गत कुल 59437 और प्रधान मंत्री सुरक्षा भीमा के अंतर्गत 170280 और अटल पेंशन योजना के अंतर्गत 26927 खाता धारको को पंजीकृत किया गया |

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल