यूपी पुलिस पर हमला कर गैंगस्टर को छुड़ा ले गई मुस्लिम भीड़, महिलाएं भी शामिल, पुलिस की फाड़ी वर्दी, दांतों से काटा

यूपी पुलिस पर हमला कर गैंगस्टर को छुड़ा ले गई मुस्लिम भीड़, महिलाएं भी शामिल, पुलिस की फाड़ी वर्दी, दांतों से काटा 

पुलिस ने इस हमले में कुल 19 नामजद आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इन आरोपितों के पुरुषों के नाम शराफत, रियासत, लियाकत, सखावत, फिरासत, जीशान, शाहील, रिहान, शादाब, उवैश, सलमान, असलम, नौशाद और नासिर हैं। इसी केस में समरीन, मुस्कान, गुलिस्ता और नाज़िया नाम की महिलाओं को भी नामजद किया गया है। इन नामजदों के अलावा 10-12 महिलाओं और पुरुषों को अज्ञात के तौर पर दर्ज किया गया है।अब तक 5 हमलावरों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।  

घटना उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले की गुरुवार (27 जून, 2024) की है। यह घटना अलीगढ़ के थाना क्षेत्र हयातनगर की है। 28 जून (शुक्रवार) को यहाँ सब इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि गुरुवार को अपनी पुलिस टीम के सात थाना औरंगाबाद बुलंदशहर से सम्भल दबिश देने आए थे। सम्भल के हयातनगर थाना क्षेत्र के गाँव रसूलपुर धतरा में गैंगस्टर रिहान की लोकेशन मिली थी। रिहान अपने घर पर ही मिल गया जिसे पकड़ कर पुलिस बल अपने वाहन की तरफ बढ़ गया। तभी रिहान के घर से कुछ औरतें बाहर निकलीं और पुलिस से उलझने लगीं।

पुलिस ने इन महिलाओं को समझाने की काफी कोशिश की पर वो नाकाम साबित हुईं। ये महिलाएँ पुलिस से रिहान को छीनने का प्रयास करने लगीं। तभी 40-50 हमलावरों की एक भीड़ घरों से बाहर निकल आई। भीड़ के हाथों में लाठी-डंडे थे जिस से उन्होंने पुलिस पर हमला बोल दिया। इस हमले से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने अपने घरों की खिड़कियाँ बंद कर लीं। इसी दौरान गलियों और छतों से पुलिस पर पत्थर फेंके जाने लगे। भगदड़ में कई लोगों ने जूते-चप्पल भी घटनास्थल पर छूट गए।

अफरातफरी का माहौल देख कर भीड़ में मौजूद कुछ लोग पुलिस की तरफ आगे बढ़े। इसमें महिलाएँ भी शामिल थीं। इन्होंने पुलिसकर्मियों के हाथों पर दाँत से काटना शुरू कर दिया। कुछ पुलिस वालों की वर्दी भी फाड़ डाली गई। इसके बाद भीड़ हिरासत में लिए गए रिहान को छुड़वा कर अपने साथ ले गई। घायल पुलिसकर्मियों का स्थानीय स्तर पर इलाज करवाया गया। काफी देर की मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया जा सका। तब तक हमलावर भीड़ के अधिकतर लोग फरार हो चुके थे।

इन सभी पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 332, 353, 186, 307, 225, 225- बी, 336, 147, 148 और 149 के साथ आपराधिक संसोधन अधिनियम के सेक्शन 34 के तहत कार्रवाई की गई है। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। सम्भल पुलिस ने बताया है कि अब तक 5 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जाँच और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कई हमलावर घर छोड़ कर फरार चल रहे है जिनकी तलाश में दबिश जारी है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला