जिला प्रशासन, वन विभाग और फिल्म जगत से आए कलाकारों ने किया पौधारोपण

 जिला प्रशासन, वन विभाग और फिल्म जगत से आए कलाकारों ने किया पौधारोपण

हिमाचल इन्टरनैशनल फिल्म फैस्टीवल 2024 के दौरान कार्यक्रम आयोजित


एडीसी ने देवदार तो मुख्य वन संरक्षक ने जामुन का लगाया पेड़

मंडी

हिमाचल इन्टरनैशनल फिल्म फैस्टीवल 2024 के दौरान जिला प्रशासन, वन विभाग और फिल्म जगत से आए कलाकारों ने रविवार को मण्डी के सांस्कृतिक सदन परिसर में पौधरोपण किया। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त मण्डी रोहित राठौर ने देवदार जबकि मुख्य वन संरक्षक मण्डी अजीत ठाकुर ने जामुन का पेड़ लगाया।

इस दौरान फिल्म जगत से आए बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा, यशपाल शर्मा व राजेश जैश व अन्य कलाकारों ने भी बान, अनार, भेड़ा, पाजा और जामुन के पौधे लगाए।

पौधरोपण कार्यक्रम में लगाए गए पौधों का नामकरण हिमाचल इन्टरनैशनल फिल्म फैस्टिवल में दिखाई गई फिल्मों दरमियान, दि रैबिट हाऊस, वनरक्षक, ब्रीणा, कथाकार, दादा लखमी, प्रवास आदि के नाम पर किया गया।

इस दौरान रोहित राठौर ने वनों के महत्व, जैव विविधता, पर्यावरण संरक्षण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका एवं सहयोग की उपयोगिता के बारे में जागरूक किया तथा पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर प्रयास करने और ज्यादा से ज्यादा संख्या में पेड़ लगा कर अच्छे वातावरण के निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया।

फिल्म जगत से आए कलाकार संजय मिश्रा, राजेश जैश, यशपाल शर्मा व नीरज सूद ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विविधता और प्राकृतिक सुंदरता के कारण एक शानदार पर्यटन स्थल है, यही वजह है कि प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक यहाँ घूमने आते हैं। पर्यटक कुल्लू, मनाली, शिमला के साथ-साथ मण्डी की कई जगहों पर अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, शांत परिदृश्य का अनुभव कर सकते हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को सफल बनाने में सामुदायिक भागीदारी की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को वनों को बचाने व बढ़ाने को लेकर अपने दायित्व को समझना चाहिए।

इस अवसर पर एडीसी मण्डी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सहयोग व पौधारोपण के लिए वन विभाग व विभिन्न कलाकारों का धन्यवाद किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस