प्रतिभा सिंह "नेहरू और क्रांतिकारी" पुस्तक का लोकार्पण

 ओकार्ड राष्ट्रीय पुस्तक मेला शिमला में कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह करेगी शिरकत

प्रतिभा सिंह "नेहरू और क्रांतिकारी" पुस्तक का लोकार्पण

आधार प्रकाशन प्रा. लि. द्वारा प्रकाशित सुप्रसिद्ध क्रांतिकारी लेखक सुधीर विद्यार्थी की पुस्तक ' नेहरू और क्रांतिकारी ' का लोकार्पण श्रीमती प्रतिभा सिंह, सदस्य भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस व अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस हिमाचल प्रदेश आधार प्रकाशन के स्टाल पर 29 जून 2024 को सुबह 11 बजे करेंगी। लोकार्पित हो रही पुस्तक में जवाहरलाल नेहरु के विश्वभर के महान क्रांतिकारियों के साथ उनके अंतरंग संबंधों का एक प्रमाणिक दस्तावेज है। कार्यक्रम का संयोजन आधार प्रकाशन के निदेशक देश निर्मोही जी कर रहे हैं। यह जानकारी पुस्तक मेले के स्थानीय समन्वयक व हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच के अध्यक्ष एस आर हरनोट ने आज मीडिया को दी।


उन्होंने बताया कि इस पुस्तक मेले में आधार प्रकाशन सहित राजकमल प्रकाशन, वाणी प्रकाशन, भारतीय ज्ञान पीठ, राजपाल एंड सांस, सस्ता साहित्य मंडल, भारतीय प्रकाशन विभाग, मातृ वंदना, कला प्रकाशन सहित अंग्रेजी हिंदी के 50 से अधिक स्टॉल लगे हैं और पुस्तकें पाठकों का आकर्षण बनी हुई है। पुस्तक मेले का थीम बाल साहित्य है और बाल साहित्य की महत्वपूर्ण पुस्तकें मेले में मौजूद है। पुस्तक मेला 1 जुलाई तक चलेगा। आधार प्रकाशन ने एस आर हरनोट, राजकुमार राकेश सहित लगभग दस से अधिक हिमाचल के हिन्दी के लेखक छापे हैं और लगातार छाप रहे हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ आर एंड आर, काजल की पैरवी पर सरकार का बड़ा ऐलान

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

ग्राम पंचायत मैरा में 2 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर

पुलिस ने 7.73 ग्राम चिट्टा किया बरामद

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा