शिमला में मलबे की चपेट में आए 6 वाहन, जगह-जगह लैंडस्लाइड, खतरे में गंभरपुल

हिमाचल में मानसून की पहली बारिश ने मचाई तबाहीः शिमला में मलबे की चपेट में आए 6 वाहन, जगह-जगह लैंडस्लाइड, खतरे में गंभरपुल 


( शिमला गायत्री गर्ग )

हिमाचल प्रदेश में मानसून की पहली भारी बारिश ने बीती रात को खूब तबाही मचाई है। सोलन और शिमला जिला में इससे भारी नुकसान हुआ है। सोलन के कुनिहार में हेवी रेन के बाद गंभर पुल को फिर से खतरा पैदा हो गया है। वहीं शिमला के भट्टाकुफर-आईएसबीटी बाइपास, चुरट नाला और ढली टनल के समीप एक स्कूल के पास में छह गाड़ियां मलबे की चपेट में आ गई। इससे गाड़ियां पूरी तरह मलबे में दब गई है।

शिमला और सोलन में बीती रात 10.30 बजे से 1 बजे तक मूसलाधार भारी बारिश हुई। पिछले कल ही शिमला और सोलन दोनों जिला में मानसून की एंट्री हुई है। मानसून की पहली ही बारिश ने इन दोनों जिलों में खूब कहर बरपाया है। शिमला और सोलन जिला में भारी बारिश के बाद 35 से ज्यादा सड़कें भी बंद हो गई है, जिन्हें PWD महकमा बहाल करने में जुट गया है

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक