व्यय पर्यवेक्षक ने निर्वाचन व्यय लेखा समायोजन को लेकर ली बैठक

 व्यय पर्यवेक्षक ने निर्वाचन व्यय लेखा समायोजन को लेकर ली बैठक


लोकसभा चुनाव 2024 के निर्वाचन व्यय लेखा समायोजन के लिए केंद्रीय व्यय पर्यवेक्षक आईआरएस अधिकारी राकेश झा ने रविवार को डीआरडीए सभागार में मण्डी के उम्मीदवारों, उनके एजेंटों और संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 में मण्डी से प्रत्याशियों और उनके निवार्चन व व्यय एजेंटों के अलावा अतिरक्त उपायुक्त रोहित राठौर, तहसीलदार (निर्वाचन) राजेश शर्मा और मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सभी 17 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के सहायक व्यय पर्यवेक्षक व लेखा अधिकारियों ने भाग लिया।

     इस बैठक में सभी 17 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले व्यय को जोड़ कर अन्तिम व्यय लेखा तैयार किया गया तथा सभी निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों व उनके एजेंटों को बताया कि तदानुसार अपने व्यय लेखा को संशोधित करके 03 जूलाई, 2024 या उससे पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) मण्डी एवं रिटर्निंग अधिकारी 2-मण्डी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र को समस्त औपचारिकताओं सहित जमा करवा दें।

  बैठक में सभी निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यार्थियों व उनके एजेंटों ने निर्वाचन व्यय पर्यवेक्षक व उनकी टीम द्वारा तैयार किए गए निर्वाचन व्यय लेखा पर अपनी सहमति जताई तथा निर्धारित अवधि में अपना निर्वाचन व्यय लेखा जमा करवाने का आश्वासन दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम