पराशर में पर्यटकों के साथ मारपीट का मामला,पुलिस ने लिया 5 आरोपियों को हिरासत में

पराशर में पर्यटकों के साथ मारपीट का मामला,पुलिस ने लिया 5 आरोपियों को हिरासत में 


दिनांक 27.06.2024 की शाम को नई दिल्ली से आये एक परिवार के छ: पर्यटकों जिसमे 3 महिलाएं व 3 पुरूष थे, पराशर जाते हुए सेगल के पास सड़क पर गाड़ी की पासिंग को लेकर कुछ स्थानीय युवकों के साथ कहासुनी हुई। इस कहासुनी के बाद जब ये पर्यटक पराशर की तरफ आगे निकल गये तो इन युवकों ने इनका पीछा किया तथा अन्य युवकों को बुलाकर पराशर के पास इनको रोका तथा इनके साथ मारपीट की । मारपीट मे एक महिला व तीन पुरुषों को चोटें आई हैं। पर्यटकों ने पुलिस को सूचित किया लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले पराशर से पनारसा को चले गए थे। जहां से औट थाना की मदद से इनको मण्डी लाया गया तथा जोनल हॉस्पिटल मंडी में इनका मैडिकल करवा कर आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पधऱ मे मामला दर्ज किया गया है मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपियों की पहचान करके पुलिस द्वारा 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्हें कल अदालत में पेश किया जायेगा । मामले मे कुछ अन्य आरोपियों की भी सलिप्तता हो सकती है,जिसकी जांच जारी है। आरोपियों द्वारा घटना मे प्रयोग की गई कार व बोलेरो को भी पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है वह आगे की जांच जारी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में