ऑटो में घर आ रही 22 वर्षीय नर्सिंग छात्रा से गैंगरेप,छीने 24 हजार रुपए

ऑटो में घर आ रही 22 वर्षीय नर्सिंग छात्रा से गैंगरेप,छीने 24 हजार रुपए 


युवती दिल्ली स्थित एक कॉलेज में नर्सिंग की छात्रा है। ऑटो में घर आ रही थी और ऑटो ने बदला रास्ता, गैंगरेप कर छिने 24 हजार रुपए, मामला हुआ दर्ज 

प्राप्त जानकारी के अनुसार अदलहाट के एक गांव की 22 वर्षीय युवती दिल्ली स्थित एक कॉलेज में नर्सिंग की छात्रा है। तहरीर के मुताबिक वह 25 जून को दिल्ली से ट्रेन में सवार होकर वाराणसी पहुंची। टेंगरा मोड़ से घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी कि तभी एक ऑटो चालक उसके पास पहुंचा। ऑटो में चालक समेत तीन लोग सवार थे। छात्रा ने अदलहाट जाने की बात कही तो वह तैयार हो गया। कुछ चलने के बाद चालक ने रास्ता बदल दिया। जमालपुर के जयपट्टी गांव के पास एक सुनसान स्थान पर ऑटो को रोककर तीनों ने ऑटो में ही गैंगरेप किया। छात्रा के 24 हजार रुपए भी छीनकर भाग निकले। किसी तरह वह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। थाना प्रभारी रविभूषण मौर्य ने बताया कि परिजनों के साथ थाने पहुंचकर छात्री ने उसी रात तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर छेड़खानी और चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

28 जून को छात्रा का 164 में बयान दर्ज कराया गया। इसके बाद गैंगरेप की धारा की बढ़ाई गई। शनिवार को श्रुतिहार गांव पुल के पास से आरोपी अदलहाट थाना क्षेत्र के नेवादा गांव का जितेन्द्र कुमार सिंह उर्फ डब्लू, जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ गोलू और बृजेश कुमार सिंह उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल