साउथ अफ्रीका को हराकर 17 साल का इंतजार खत्म किया भारत ने

साउथ अफ्रीका को हराकर 17 साल का इंतजार खत्म किया भारत ने 


भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में एक मैच भी नहीं हारी है और फाइनल में भी ये सिलसिला जारी रखते हुए साउथ अफ्रीका को हराकर 17 साल का इंतजार खत्म कर दिया।भारत ने सेमीफाइनल में भी इंग्लैंड जैसी धाकड़ टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था. अब महामुकाबले में उसने साउथ अफ्रीका को हराकर 11 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी को अपने नाम किया और जमकर कमाई भी की है.

. इस कामयाबी के लिए आईसीसी की तरफ से उसे 2.45 मिलियन डॉलर यानि करीब 20.42 करोड़ का इनाम मिला है. इसके अलावा भारतीय टीम को हर जीत के लिए 31,154 डॉलर (लगभग 26 लाख रुपए) अलग से मिले हैं. इन सभी को एक साथ जोड़ दें तो भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट से 22.76 करोड़ की कमाई हुई है।

वहीं पहली बार फाइनल में पहुंचकर रनर-अप रही साउथ अफ्रीका की टीम को 1.28 मिलियन डॉलर (करीब 10.67) करोड़ रुपए मिले हैं, जो चैंपियन टीम की प्राइज मनी के आधे हिस्से के बराबर है. इसके अलावा 8 मैच जीतने के लिए लगभग 2.07 करोड़ रुपए अलग से मिले. साउथ अफ्रीका ने इस टूर्नामेंट से कुल 12.7 करोड़ की कमाई की है।

आईसीसी ने सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों के लिए 7,87,500 डॉलर (6.56 करोड़ रुपए) की प्राइज मनी रखा था. अफगानिस्तान और इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में हार गई थी. इसलिए उन्हें भी 6.56 करोड़ रुपए के अलावा हर जीत लिए 26 लाख रुपए अलग से दिए गए हैं।

सुपर-8 से 4 टीमें बाहर हो गई थीं, लेकिन वो भी मालामाल होकर लौटी हैं. हर टीम को 3,82,500 डॉलर करीब 3.18 करोड़ रुपए दिए गए हैं इस राउंड से वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और अमेरिका बाहर हुए थे जिन्हें 3.18 करोड़ के साथ हर जीत के लिए अलग से 26 लाख रुपए मिले।

आईसीसी ने ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीम को भी खाली हाथ नहीं जाने दिया है. आईसीसी ने 9 से 12वीं रैंक की टीम को 2,47,500 डॉलर (करीब 2.06 करोड़) के साथ हर जीत के लिए 26 लाख रुपए दिए. वहीं 13 से 20वीं रैंक की टीमों को 2,25,000 डॉलर (करीब 1.87 करोड़) के साथ 26 लाख रुपए दिए गए हैं।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग