व्यय पर्यवेक्षक ने निर्वाचन व्यय लेखा समायोजन को लेकर ली बैठक

 04 जुलाई से पहले चुनाव व्यय लेखा करवाएं जमा: व्यय पर्यवेक्षक

व्यय पर्यवेक्षक ने निर्वाचन व्यय लेखा समायोजन को लेकर ली बैठक’ 



  
धर्मशाला : लोकसभा चुनाव 2024 के निर्वाचन व्यय लेखा समायोजन के लिए केंद्रीय व्यय पर्यवेक्षक आईआरएस अधिकारी प्रतिभा चैधरी ने रविवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवारों, उनके एजेंटों और संबंधित अधिकारियों की बैठक ली तथा चार जुलाई से पहले निर्वाचन व्यय लेखा जमा करवाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशियों और उनके निवार्चन व व्यय एजेंटों के अलावा अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल और कांगड़ा  संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सभी 17 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के सहायक व्यय पर्यवेक्षक व लेखा अधिकारियों ने भाग लिया।
इस बैठक में सभी 17 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले व्यय को जोड़ कर अन्तिम व्यय लेखा तैयार किया गया तथा सभी निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों व उनके एजेंटों को बताया कि तदानुसार अपने व्यय लेखा को संशोधित करके 04 जूलाई, 2024 या उससे पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) कांगड़ा एवं रिटर्निंग अधिकारी कांगड़ा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र को समस्त औपचारिकताओं सहित जमा करवा दें।
  बैठक में सभी निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यार्थियों व उनके एजेंटों ने निर्वाचन व्यय पर्यवेक्षक व उनकी टीम द्वारा तैयार किए गए निर्वाचन व्यय लेखा पर अपनी सहमति जताई तथा निर्धारित अवधि में अपना निर्वाचन व्यय लेखा जमा करवाने का  आश्वासन दिया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर