केदारनाथ में हुए इस हिमस्खलन को देख लोगों की सांसें रूकी

केदारनाथ में हुए इस हिमस्खलन को देख लोगों की सांसें रूकी


केदारनाथ में हुए इस हिमस्खलन का वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंदिर के पीछे वाले पहाड़ पर अचानक हिमस्खलन होता है। वहीं हिमस्खलन में टूटी हुई बर्फ तेज रफ्तार से नीचे की तरफ आ रही है। इस नजारे को देखकर कई लोगों के होश उड़ गए। मंदिर के ठीक सामने वाले पहाड़ पर अचानक से हिमस्खलन हो गया। इसे देखने के बाद मंदिर के आसपास खड़े लोगों में भी हाहाकार मच गया। हालांकि मंदिर के पीछे बने गांधी सरोवर के कारण हिमस्खलन वहीं रुक गया और आगे नहीं बढ़ सका। इससे मंदिर परिसर में मौजूद हजारों लोगों की जान बच गई। वहीं केदारनाथ मंदिर को भी कोई नुकसान नहीं हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में कोई जान-माल की हानि नहीं हुई है और मंदिर भी पूरी तरह से सुरक्षित है।


बता दें कि 10 मई से चारधाम यात्रा की शुरुआत हुई थी। अक्षय तृतीया के मौके पर गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट खुले थे। वहीं 12 मई को बद्रीनाथ और 25 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट भी खोले गए थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच