निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करने में माइक्रो ऑब्जर्वर की भी महत्वपूर्ण भूमिकाः डॉ. वेद पति मिश्र

 निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करने में माइक्रो ऑब्जर्वर की भी महत्वपूर्ण भूमिकाः डॉ. वेद पति मिश्र


विधानसभा उप चुनाव-2024 के दृष्टिगत 51-नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. वेद पति मिश्र (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में आज यहां उपायुक्त कार्यालय सभागार में माइक्रो ऑब्जर्वर के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सामान्य पर्यवेक्षक ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करने में माइक्रो ऑब्जर्वर की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है तथा वह भी पोलिंग पार्टी का अंग है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बनी रहे, यह लोकतंत्र में बड़ी जिम्मेवारी है और इसे बेहतर ढंग से निभाने में सभी को अपने-अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। सभी माइक्रो ऑब्जर्वर सामान्य पर्यवेक्षक के प्रति उत्तरदायी होते हैं और उन्हीं के निर्देशन में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। उन्होंने माइक्रो आब्जर्वर को निर्देश देते हुए कहा कि वह सजग रहकर स्वस्थ व पारदर्शी वातावरण में चुनाव संपन्न करवाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि सभी माइक्रो ऑब्जर्वर अपनी भूमिका को लेकर सजग रहें और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करें, साथ ही समय रहते अपनी शंकाओं इत्यादि का निवारण भी कर लें। उन्होंने कहा कि सभी माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान दिवस पर मॉक पोल से लेकर मतदान के उपरांत ई.वी.एम. की सीलिंग तक पूरी प्रक्रिया का गहनता से पर्यवेक्षण करें। मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने के उपरांत निर्धारित प्रपत्र पर सभी बिंदुओं के अनुरूप अपनी रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करेंगे।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान नायब तहसीलदार निर्वाचन दीवान सिंह ठाकुर ने माइक्रो आब्जर्वर को उनके दायित्वों से संबंधित सभी पहलुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण कार्यशाला में अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव, निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी (ना.) एवं नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल, तहसीलदार निर्वाचन ऊषा चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन