डॉक्टरों ने कर दिया युवक के पांव की जगह प्राइवेट पार्ट का ऑपरेशन,माता-पिता ने लगाए डॉक्टरों पर संगीन आरोप

डॉक्टरों ने कर दिया युवक के पांव की जगह प्राइवेट पार्ट का ऑपरेशन,माता-पिता ने लगाए डॉक्टरों पर संगीन आरोप 

समाचार एजेंसी पीटीआई ने लड़के के माता-पिता के हवाले से बताया, "पिछले महीने जब नौ वर्षीय युवक अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था, तब उसके पैर में चोट लग गई थी। उसे 15 जून को महाराष्ट्र के ठाणे में शाहपुर के उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसका इलाज चल रहा था।  

डॉक्टरों ने हाल ही में घायल पैर की जगह उसके प्राइवेट पार्ट की खतना सर्जरी की।" उसके बाद डॉक्टरों को अपनी गलती का एहसास होने पर उसके घायल पैर की सर्जरी की। उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एक स्वास्थ्य अधिकारी ने इस प्रकरण की जांच का आश्वासन दिया इस बीच, अस्पताल के एक चिकित्सा अधिकारी गजेंद्र पवार ने पीटीआई को बताया कि लड़के को पैर में चोट के अलावा फिमोसिस (अंगों की चमड़ी का कड़ा होना) की समस्या थी। उन्होंने कहा, "हमें दो ऑपरेशन करने पड़े।" चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि "डॉक्टरों ने जो किया वह सही था और इसमें कुछ भी गलत नहीं था। 

लेकिन माता-पिता ने डॉक्टरों द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग