केंपस प्लेसमेंट में बत्रा कॉलेज के बीबीए विभाग के आठ छात्रों का हुआ चयन

 केंपस प्लेसमेंट में बत्रा कॉलेज के बीबीए विभाग के आठ छात्रों का हुआ चयन 


शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के बीबीए विभाग अंतिम वर्ष के आठ छात्रों का टैक महिन्द्रा कम्पनी में चयन हुआ है। पिछले दिनों दिनांक 24 मई , 2024 को श्री साईं विश्वविद्यालय पालमपुर द्वारा आयोजित रोजगार मेला में संस्थान के आंचल, गौरव, राहुल ,रॉक्सी, ऋषभ ,तनु ,अंजलि और श्रेया चयनित हुए हैं। ये छात्र नोएडा , चंडीगढ़ और गुरुग्राम में अपनी सेवाएं देंगे। इस गौरवान्वित उपलब्धि पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रो अरुण चंद्र तथा बीबीए विभाग के समन्वयक डॉ साहिल महाजन ने चयनित छात्रों को बधाई एवं सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और उन्हें बेहतर से बेहतर कार्य करने और प्रतिबद्धता पूर्ण सेवाएं देने के लिए प्रोत्साहित किया। ज्ञातव्य है विगत लगभग 3 महीनों से संस्थान के बीबीए विभाग के लगभग 60% छात्रों का चयन विभिन्न कंपनियां के लिए हुआ है जिसमें अधिकतर चयनित विद्यार्थियों ने अपनी सेवाएं देनी प्रारंभ कर दी है। इन सब का श्रेय प्रोफेसर अरुणचंद्र के अदम्य प्रोत्साहन और प्राध्यापकों की विषय कुशाग्रता को जाता है। विद्यार्थियों की इन सफलताओं से उत्साहित प्रोफेसर अरुण चंद्र ने पुनः दोहराया कि भविष्य में शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में भी अन्य विश्वविद्यालयों की तर्ज पर रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे जिसमें देश की नामी गिरामी कम्पनियों को आमंत्रित किया जायेगा।जिससे यहा के छात्रों को बेहतर से बेहतर करियर की संभावनाएं प्राप्त हो सके और संस्थान का नाम इसी प्रकार रोशन कर सके।ऐसे में अधिसंख्यक विद्यार्थी संस्थान में प्रवेश लेने को प्रेरित होंगे।उल्लेखनीय है कि आजकल बीसीए और बीबीए विभाग की प्रवेश प्रक्रिया आनलाइन माध्यम से चली हुई है । इससे सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी आफलाइन महाविद्यालय से प्राप्त की जा सकती है।इस अवसर पर डॉ आशु फुल्ल, डॉ दिवाकर,प्रो भानु और प्रो सुरेश उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

मैरा गांव में विधायक रणबीर सिंह निक्का का ग्रामीणों ने किया स्वागत, विकास कार्यों के लिए जताया आभार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

अनुराग ठाकुर ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह में की शिरकत, पूर्व छात्रों को बताया संस्थान की असली पहचान

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।