जीजा और साला शराब के नशे में धुत,भाई ने बहन पर तेज धार हथियार से हमला, जीजा ने साले के सर पर दे मारी ईंट

जीजा और साला शराब के नशे में धुत,भाई ने बहन पर तेज धार हथियार से हमला, जीजा ने साले के सर पर दे मारी ईंट 

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल खूब वायरल हो रहा,पुलिस गम्भीर रूप से घायल युवक को सीएचसी में एडमिट कराया. जिस समय घटना हुई उस समय मोहल्ले के लोग मौके पर मौजूद थे पर बीच बचाव करने का साहस कोई न जुटा सका,


बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते यूपी के अमेठी में घटित हुआ यह मामला यहां एक छोर पर सुलभ शौचालय संचालित होता है. इस शौचालय को सूरज नाम का व्यक्ति संचालित करता है जो अपने पूरे परिवार के साथ शौचालय के ही एक आवास में रहता है. देर रात करीब 11 बजे सूरज की बेटी सीमा अपने पति शेरू के साथ घर पहुंची, जहां किसी बात को लेकर सीमा का अपने भाई सनी से विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सनी ने अपनी अपनी बहन पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया. भाई के हमले में सीमा गंभीर रूप से घायल हो गई और बीच सड़क तड़पने लगी. पत्नी को खून से लतपथ तड़पता देख पति शेरू ने अपना आपा खो दिया और साले सनी को छत से घसीटता हुआ नीचे पहुंचा और बीच सड़क उसके सिर पर ईंट दे मारी। करीब एक घंटे तक बीच सड़क खूनी संघर्ष चलता रहा ।

घटना के दौरान छोटी छोटी बच्चियां बीच बचाव करने की जद्दोजहद करती रही, लेकिन कामयाब न हो सकी. काफी देर बाद थाने के तीन सिपाही मौके पर पहुंचे और सनी को अमेठी में एडमिट कराया, जहां से उसे इलाज के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया. जबकि बहन का इलाज भी सीएचसी में चल रहा है. घटना को अंजाम देकर जीजा मौके से फरार हो गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

कोतवाली प्रभारी अमर सिंह ने कहा चोट लगी है, इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है. मेडिकल कराया जा रहा है दोनों पक्षों ने शराब के नशे में मारपीट की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ आर एंड आर, काजल की पैरवी पर सरकार का बड़ा ऐलान

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

ग्राम पंचायत मैरा में 2 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर

पुलिस ने 7.73 ग्राम चिट्टा किया बरामद

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा