देहरा में BJP कई कार्यकर्ता भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

देहरा में BJP कई कार्यकर्ता भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल 


शनिवार को सीएम सुखविंदर सिंह ने देहरा में युवा सम्मेलन के दौरान BJP के जिला उपाध्यक्ष मोहिंदर सिंह चौहान, एससी मोर्चा मंडलाध्यक्ष भागीराम कटारिया, प्रदेश सचिव प्रवीण पिंका, राकेश कुमार, ओबीसी आईटी सेल देहरा के रघुबीर सिंह, हरबंस लाल, रणजीत चावला, किशोरी लाल, प्रीतम, बुद्धि सिंह, मनोहर लाल, गिरधारी लाल, योगराज, प्यार चंद, रामचंद, अंगराज, जोगिंदर सिंह, संजय कुमार, संजय धीमान, मोहिंदर चंद, सुभाष, राकेश कुमार, पूर्ण चंद, यशपाल, तिलकराज, रमेश चंद, मान चंद, सुभाष चंद, सूरम सिंह, पवन चौहान, जीत कुमार, अश्विनी कुमार इत्यादि ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा। सभी ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों व प्रदेश सरकार के कार्यों में आस्था जताई है।

मोहिंदर चौहान ने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जीजान से कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य करेंगे। पूर्व निर्दलीय विधायक होशियार सिंह के अड़ियल रवैये से भाजपा नेता व पदाधिकारी अपमानित महसूस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू बेहतरीन कार्य कर रहे हैं, उन्होंने हर वर्ग के लिए काम किया है।

सीएम ने कहा कि पार्टी में शामिल हुए सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान मिलेगा। उन्होंने देहरा के विकास के लिए कांग्रेस को चुना है। उनके हर जायज काम को किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग