कुल्लू: खड़ी गाड़ियों में आग लगने से लाखों का हुआ नुकसान, पुलिस जांच में जुटी

कुल्लू: खड़ी गाड़ियों में आग लगने से लाखों का हुआ नुकसान, पुलिस जांच में जुटी 

कुल्लू के चमालड़ी नाले के पास बीती रात तकरीबन 2:30 बजे के आसपास आगजनी की घटना में छह गाड़ियां जलकर हुई राख,सूचना प्राप्त होते ही अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, इसी के साथ पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच आरंभ की 

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी कर्म सिंह ने बताया कि पिछले कल मेरी कुल्लू सेशन कोर्ट से बतौर सिविल नाजिर अकाउंट रिटायरमेंट हुई है और रात को करीब 12 बजे के आसपास पार्टी खत्म होने के बाद गांधीनगर में गाड़ियां खड़ी की और उसके बाद घर चले गए लेकिन उन्हें सुबह के समय फोन आया कि वह अपनी गाड़ी यहां से हटा ले। क्योंकि यहां पर गाड़ियों में आग लग गई है। जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वहां पर गाड़ियों में आग लगी हुई है। ऐसे में उन्होंने तुरंत कुल्लू पुलिस को भी सूचित किया है।उन्होंने बताया कि गाड़ियों में आग लगने के चलते लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने बताया कि पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और अब आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक