सबूत मिलने के बावजूद भी बैंक खाते से धन राशि निकालने वाले रैकेट के विरुद्ध क्या एक्शन लिया :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

पुलिस व साइबर क्राइम वाले बतायें कि सबूत मिलने के बावजूद भी बैंक खाते से धन राशि निकालने वाले रैकेट के विरुद्ध क्या एक्शन लिया :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक 



गत माह 29 मई 2024 को मेरे छोटे भाई अश्विनी कुमार को सांये  8 बजकर 8 मिनट पर मोबाइल पर मैसेज आया की आपके एस वी आई बैंक अकाउंट से पहले 1 रुपया दूसरी बार 9998 रूपए फिर तीसरी बार 500 रूपए की निकासी हुई है। भाई साहब ने तत्काल एस वी आई हेल्पलाइन में फोन किया उन्होंने बताया कि आपका यू पी आई ब्लॉक कर दिया है । अब  आप साइबर क्राइम पर कंप्लेंट कीजिये । इस तरह खाते से कथित छेड़छाड़ की शिकायत लिखित रूप में करने के उपरान्त साइबर हेल्प डेस्क से फोन आया कि शिकायत पंजीकरण के 1450 रुपये इस नम्बर पर 91 7617059398 गूगल पे करें । पूर्व विधायक ने बताया छोटे भाई साहिब द्वारा इस तरह 1450 रुपये भेजे जाने पर जब  उन्होंने स्वयं साइबर हेल्प लाईन से छानबीन की कोशिश की तो बार बार पूछे जाने के बावजूद भी कम्पलेंट एटेडॆंट ने अपना नाम नहीं बताया वस इतना कहा कि आप sp-kan-hp@nic.in पर अपनी यह शिकायत दर्ज करवायें । यहां भी शिकायत दर्ज करने पर फिर काल आई कि अब  आप इसी नम्बर पर दस हजार रुपये भेजें यह राशि आपके जितने रुपये गये हैं उसके साथ लोटा दी जाएगी । पूर्व विधायक ने खाते से छेड़छाड़ व इस तरह की ठगी को गंभीरता से लेते हुए इस विषय को एस पी कांगड़ा , थाना प्रभारी भवारना ओर विशेष कर शाखा प्रबन्धक एस वी आई परोर के ध्यानार्थ लाते हुए कहा है कि इस तरह की यह घटना एवं शिकायत साइबर क्राइम की गोपनीयता पर भी प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रही है। इसकी उच्च स्तरीय जांच पड़ताल करके इस धंधे में संलिप्त इस तरह के बडे गिरोह का पर्दाफाश करके बडी कामयाबी हासिल की जाए। पूर्व विधायक ने हैरानगी जताते हुए कहा लगभग एक महिना होता आया तथ्य पुलिस के समक्ष  हैं कि यह राशि सक्षम ट्रेडस ऊजैन , इन्दौर एच डी एफ सी बैंक खाता नम्बर 8085944215 में जमा हुई है। इस तरह बैंक व ठगी गिरोह का नाम स्थल दर्शाने के बावजूद भी एक्शन टेकन में पुलिस इतनी असक्षम अर्थात अपाहिज क्यों|

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग