फ्रीजिंग के बाद होटल ‘क्वालिटी’ और 08 दुकानों का कब्जा व प्रबंधन अब थाना प्रभारी डमटाल के अधीन
फ्रीजिंग के बाद होटल ‘क्वालिटी’ और 08 दुकानों का कब्जा व प्रबंधन अब थाना प्रभारी डमटाल के अधीन एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68जी के तहत थाना प्रभारी डमटाल को संपत्ति का कब्जा लेने और प्रबंधन करने का अधिकार नूरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे एंटी-चिट्टा अभियान के तहत नशे के कारोबार से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए पुलिस जिला नूरपुर ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। एनडीपीएस अधिनियम के तहत फ्रीज की गई संपत्तियों के संबंध में कार्रवाई अब उनके कब्जे और प्रबंधन के चरण तक पहुंच गई है। पुलिस जिला नूरपुर के अनुसार, बलविंदर बिल्ला से संबंधित एनडीपीएस मामले में पुलिस थाना डमटाल द्वारा 11 अगस्त, 2026 को संबंधित संपत्तियों को फ्रीज किया गया था। इसके बाद सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक, नई दिल्ली द्वारा 9 सितंबर, 2026 को लगभग 3.32 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों की फ्रीजिंग की पुष्टि की गई। इन संपत्तियों में आलीशान कोठी सहित अन्य संपत्तियां शामिल हैं। फ्रीज की गई संपत्तियों में ‘क्वालिटी’ होटल एवं रेस्तरां तथा 08 दुक...