एक ही परिवार के घर के अन्दर 5 सदस्यों के शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

एक ही परिवार के घर के अन्दर 5 सदस्यों के शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी 


उत्तर प्रदेश: पुलिस के अनुसार, एक कमरे से अशोक, उनकी पत्नी अंजिता, मां विद्यावती और दो बेटे कार्तिक व देव के शव बरामद किए गए। मौके से तीन तमंचे भी मिले हैं। जांच में सामने आया है कि अशोक और उनकी पत्नी के शव फर्श पर पड़े थे, जबकि उनकी मां और दोनों बच्चे बेड पर पाए गए। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि अशोक ने पहले अपनी मां, पत्नी और दोनों बेटों को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। 

यह दिल दहला देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का है। पुलिस इस निष्कर्ष पर अभी नहीं पहुंची है और सभी संभावित पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। मृतक अशोक नकुड़ तहसील में अमीन के पद पर कार्यरत थे और उन्हें अपने पिता की मृत्यु के बाद मृतक आश्रित कोटे में नौकरी मिली थी। उनका बेटा देव कस्बे के एक निजी स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था, जबकि कार्तिक नकुड़ के इंटर कॉलेज में कक्षा 10 में पढ़ाई कर रहा था। पड़ोसियों के अनुसार, परिवार शांत स्वभाव का था और किसी से कोई विवाद नहीं था.

वहीं घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घर को सील कर दिया गया है और सभी मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या परिवार किसी आर्थिक तंगी, कर्ज, नौकरी से जुड़े दबाव, घरेलू विवाद या मानसिक तनाव से गुजर रहा था। इसके साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं परिवार में किसी बात को लेकर विवाद तो नहीं हुआ, जो हिंसक घटना में बदल गया।सहारनपुर पुलिस बाहरी व्यक्ति की संलिप्तता की संभावना को भी खारिज नहीं कर रही है। परिवार के किसी से पुराने विवाद, लेन-देन या दुश्मनी से जुड़े बिंदुओं की पड़ताल की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग