युवा नेता राजेन्द्र कुमार (रवि राजपूत) को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट की जिम्मेदारी

 युवा नेता राजेन्द्र कुमार (रवि राजपूत) को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट की जिम्मेदारी


मंडी, हिमाचल प्रदेश

जिला मंडी के सदर विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले युवा नेता राजेन्द्र कुमार, जिन्हें रवि राजपूत के नाम से भी जाना जाता है, को युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें ‘यंग इंडिया के बोल’ कार्यक्रम के तहत प्रदान की गई है।

गौरतलब है कि राजेन्द्र कुमार इससे पहले युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनका राजनीतिक सफर वर्ष 2009 में छात्र राजनीति से शुरू हुआ था। संगठन के प्रति उनकी ईमानदारी, समर्पण और जिम्मेदारी निभाने की प्रतिबद्धता ने उन्हें आज इस महत्वपूर्ण मुकाम तक पहुंचाया है।

इस अवसर पर राजेन्द्र कुमार ने कांग्रेस पार्टी और युवा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु और महासचिव नेगी निगम भंडारी का विशेष रूप से धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि वह जनता की आवाज को हर मंच पर मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगे और संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करेंगे।

उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है तथा उन्हें उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग