दीपक ठाकुर बने तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष:69 मतों की निर्णायक जीत

 दीपक ठाकुर बने तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष:69 मतों की निर्णायक जीत

20 साल बाद फिर दोहराया इतिहास, दीपक ठाकुर बने तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष


शिमला : गायत्री गर्ग /

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ के चुनावों में अर्की निवासी दीपक ठाकुर ने अध्यक्ष पद पर भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। कुल 85 मतों में से उन्हें 69 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सुरिंदर कुमार को 16 मत मिले। चुनाव में 12 डाक मत और शेष मत मतदान केंद्र पर डाले गए, जिसमें डाक मतों के सभी 12 तथा मतदान केंद्र के 57 मत दीपक ठाकुर के पक्ष में गए। उल्लेखनीय है कि लगभग 20 वर्ष पूर्व उनके स्वर्गीय पिता भी इसी संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं और उनके कार्यकाल में कैडर बाइफरकेशन जैसे अहम मुद्दे का समाधान हुआ था। जीत के बाद दीपक ठाकुर ने कहा कि यह विजय केवल एक पद की नहीं, बल्कि कर्मचारी एकता और विश्वास की जीत है तथा वे कर्मचारियों से जुड़े सभी मुद्दों को प्रशासन के समक्ष पूरी गंभीरता और मजबूती से उठाएंगे। चुनाव परिणामों के अनुसार संघ के कई पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए, जिनमें उपाध्यक्ष हर्षित शर्मा, महासचिव पवन कंठवाल, वित्त सचिव-सह-कोषाध्यक्ष राज कुमार, संयुक्त सचिव शशि पाल, सलाहकार मीना, वरिष्ठ सदस्य रक्षा तथा कार्यकारिणी सदस्य शेफाली शर्मा, रिंकू कश्यप और चमन राज शामिल हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों का आभार जताते हुए अपने प्रतिद्वंदी सुरिंदर कुमार को भी धन्यवाद दिया और कहा कि वे निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ हर कर्मचारी को साथ लेकर संघ को एक सशक्त और प्रभावी मंच के रूप में विकसित करेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी