सिरमौर में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, खुलेआम तलवारों से हमला बेहद भयावह : डॉ. राजीव बिंदल
सिरमौर में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, खुलेआम तलवारों से हमला बेहद भयावह : डॉ. राजीव बिंदल टिप्पर माफिया और गुंडाराज को किसका संरक्षण? 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार हों : भाजपा कालाअंब–पांवटा हाईवे पर ओवरलोड टिप्परों ने लोगों का जीना किया मुश्किल : बिंदल जनता की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कार्रवाई न हुई तो सड़कों पर उतरेगी जनता : भाजपा शिमला : गायत्री गर्ग / भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सिरमौर जिले के कोलर क्षेत्र में दुकान चला रहे बाप-बेटे पर हुए जानलेवा हमले को बेहद भयावह और हिमाचल प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था का गंभीर उदाहरण बताते हुए कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से बाहरी राज्य से आए हमलावरों ने तलवारों और धारदार हथियारों से हमला किया, उससे साफ है कि प्रदेश में अपराधियों और गुंडों के हौसले पूरी तरह बुलंद हो चुके हैं। डॉ. बिंदल ने कहा कि कोलर में अपनी दुकान के बाहर बैठे लोगों पर अचानक वाहन में सवार होकर आए गुंडों ने हमला किया और जिस तरह से उनके सिर फाड़े गए, वह सीधे-सीधे हत्या के प्रयास का मामला है। उन्होंने कहा कि घ...