“पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक विजय राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत : श्रीकांत शर्मा”

 “पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक विजय राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत : श्रीकांत शर्मा”

“डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों के बंगाल की ओर बढ़ा देश : श्रीकांत शर्मा ने संगठन महामंत्री सिद्धार्थन का किया अभिनंदन”


शिमला : गायत्री गर्ग /

भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। यह मुलाकात भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीपकमल, चक्कर में आयोजित हुई। उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थन पिछले चार महीनों से पश्चिम बंगाल चुनाव अभियान में सक्रिय रूप से चुनावी रणनीति एवं संगठनात्मक कार्यों में जुटे हुए थे।

इस अवसर पर श्रीकांत शर्मा ने कहा कि 4 मई 2026 को आए पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम केवल राजनीतिक परिवर्तन नहीं बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा की ऐतिहासिक विजय हैं। उन्होंने कहा कि आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आत्मा को सबसे अधिक शांति मिली होगी, जिन्होंने 1951 में जनसंघ की स्थापना कर कार्यकर्ताओं को राष्ट्र सर्वोपरि का संदेश दिया था।

उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल को भारत की अखंडता के साथ जोड़े रखने के लिए बड़ा संघर्ष किया था और एक समृद्ध एवं सशक्त बंगाल का सपना देखा था। दशकों बाद अब बंगाल की जनता ने भाजपा को वह अवसर दिया है कि वह उस सपने को साकार कर सके। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि 4 मई 2026 से पश्चिम बंगाल के इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है और बंगाल अब भय एवं हिंसा की राजनीति से मुक्त होकर विकास और विश्वास की दिशा में आगे बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि यह विजय केवल सीटों का आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह उन लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं के संघर्ष, बलिदान और अटूट विश्वास की जीत है जिन्होंने वर्षों तक राजनीतिक हिंसा और अत्याचार सहने के बावजूद संगठन का झंडा बुलंद रखा। उन्होंने विशेष रूप से भाजपा महिला कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों के संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि बंगाल और केरल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार का उत्पीड़न सहा है, वह लोकतंत्र के इतिहास में दुर्लभ है।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा की यह जीत बंगाल की जनता को समर्पित है और आने वाले समय में भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा, युवाओं को रोजगार और प्रदेश को भयमुक्त वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि पहली कैबिनेट में आयुष्मान भारत योजना को लागू किया जाएगा तथा घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के “भयमुक्त समाज” के स्वप्न को साकार करना भाजपा का संकल्प है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल में ऐसा वातावरण स्थापित किया जाएगा जहां हर नागरिक सम्मान और विश्वास के साथ जीवन जी सके।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में मिली विजय को संगठन की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय नेतृत्व और चुनावी अभियान में जुटे सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर