लोअर रिवालसर में रोशन बबलू की बढ़ती लोकप्रियता, विकास मॉडल की हर ओर है चर्चा

 लोअर रिवालसर में रोशन बबलू की बढ़ती लोकप्रियता, विकास मॉडल की हर ओर है चर्चा

लोहारडी पंचायत को मिलेगा 50 लाख का राष्ट्रीय सम्मान, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर


नेरचौक : अजय सूर्या /

भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोशन बबलू को जनता व पूर्व जिला परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर का खुला समर्थन

 बल्ह विधानसभा क्षेत्र के लोअर रिवालसर जिला परिषद वार्ड-26 से भाजपा समर्थित युवा प्रत्याशी एवं लोहारडी पंचायत के पूर्व प्रधान रोशन लाल बबलू इन दिनों क्षेत्र में लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। पंचायत स्तर पर करवाए गए विकास कार्यों, स्वच्छता अभियान और निष्पक्ष कार्यशैली के कारण उन्हें जनता का व्यापक समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है।

रोशन बबलू के नेतृत्व में ग्राम पंचायत लोहारडी ने “क्लीन एंड ग्रीन” श्रेणी में पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिला ही नहीं बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा आगामी 3 जून को दिल्ली में पंचायत को प्रशस्ति पत्र एवं 50 लाख रुपये की विकास राशि के साथ सम्मानित किया जाएगा। इस उपलब्धि से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है और लोग इसे रोशन बबलू की दूरदर्शी सोच व मेहनत का परिणाम बता रहे हैं।

गौरतलब है कि रोशन बबलू लगातार 10 वर्षों तक हल्यातर और लोहारडी पंचायत के प्रधान रहे हैं। उनके कार्यकाल में हल्यातर पंचायत को राज्य स्तरीय सम्मान भी प्राप्त हुआ था। बाद में नई पंचायत लोहारडी के गठन के बाद भी जनता ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रधान चुना। उनके नेतृत्व में पंचायत में सड़क, स्वच्छता, पेयजल और जनसुविधाओं से जुड़े अनेक विकास कार्य हुए, जिनकी चर्चा आज पूरे क्षेत्र में हो रही है।

वर्तमान में रोशन बबलू लोअर रिवालसर जिला परिषद वार्ड से चुनाव मैदान में हैं। भाजपा संगठन ने भी उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं स्थानीय जनता भी उनके विकास कार्यों और निष्पक्ष कार्यशैली को देखते हुए उन्हें मजबूत उम्मीदवार मान रही है।

रोशन बबलू ने कहा कि जिस प्रकार उन्होंने पंचायत स्तर पर विकास और स्वच्छता को प्राथमिकता देकर अपनी पंचायत का नाम देशभर में स्थापित किया, उसी सोच के साथ वह पूरे जिला परिषद वार्ड रिवालसर को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें आशीर्वाद मिला तो वह दिन-रात मेहनत कर क्षेत्र की 19 पंचायतों को विकास के मॉडल के रूप में स्थापित करेंगे।

दूसरी ओर पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर का खुलकर रोशन बबलू के समर्थन में उतरना भी चुनावी समीकरणों में अहम माना जा रहा है। क्षेत्र में मजबूत जनाधार रखने वाले घनश्याम ठाकुर का समर्थन मिलने से रोशन बबलू की स्थिति और मजबूत होती दिखाई दे रही है।

फिलहाल चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म है और समर्थक रोशन बबलू की जीत को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। हालांकि अंतिम फैसला अब जनता के हाथ में है कि वह लोअर रिवालसर वार्ड से किसे अपना जिला परिषद प्रतिनिधि चुनती है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन