ग्राम पंचायत गलमा के महिला बूथों पर मतदान को लेकर दिखा उत्साह, मतदाताओं ने ली सेल्फी

 ग्राम पंचायत गलमा के महिला बूथों पर मतदान को लेकर दिखा उत्साह, मतदाताओं ने ली सेल्फी


नेरचौक : अजय सूर्या /

बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड बल्ह की ग्राम पंचायत गलमा में पंचायत चुनाव के दौरान मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। पंचायत में बनाए गए पांच महिला मतदान बूथों पर सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं ने पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभाई।

मतदान केंद्रों पर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मतदान करने के बाद कई महिला मतदाताओं ने अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाते हुए खुशी जाहिर की। वहीं पुरुष मतदाता भी मतदान के बाद सेल्फी लेते नजर आए और इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।

मतदाताओं ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और हर नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए। महिला बूथों की व्यवस्था को लेकर भी लोगों ने संतोष जताया। पूरे दिन मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल बना रहा और मतदाताओं में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा