सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मदन लाल बीडीसी चुनाव मैदान में, “रेडियो” चिन्ह पर वोट देने की अपील

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मदन लाल बीडीसी चुनाव मैदान में, “रेडियो” चिन्ह पर वोट देने की अपील




ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

 ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ व भगबाल से बीडीसी पद के उम्मीदवार एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मदन लाल इन दिनों अपने जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। क्षेत्र में उन्हें लोगों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिल रहा है। अपनी सादगी, मिलनसार स्वभाव और लंबे शिक्षण अनुभव के चलते मदन लाल क्षेत्र के लोगों के बीच विशेष पहचान रखते हैं।

जानकारी देते हुए मदन लाल ने बताया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत निजी स्कूल में लगभग 6 वर्षों तक बच्चों को शिक्षित करने से की। इसके बाद उन्हें सरकारी सेवा में इतिहास प्रवक्ता के पद पर नियुक्ति मिली। उन्होंने करीब 24 वर्षों तक बतौर प्रवक्ता विभिन्न विद्यालयों में सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में भी 6 वर्षों तक विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की।

उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट सेवाओं के चलते उन्हें पदोन्नत कर प्रधानाचार्य बनाया गया, जहां उन्होंने लगभग 5 वर्षों तक अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। पिछले वर्ष वह राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहपुर से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए।

अब मदन लाल पंचायत क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से बीडीसी चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य पंचायत का समग्र विकास, शिक्षा, युवाओं के लिए बेहतर अवसर तथा जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना है।

मदन लाल ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि उनका चुनाव चिन्ह “रेडियो” है और अधिक से अधिक लोग रेडियो के सामने मोहर लगाकर उन्हें विजयी बनाएं, ताकि वह क्षेत्र की सेवा और विकास कार्यों को मजबूती के साथ आगे बढ़ा सकें। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन