मंडी मे नशीली दवाइयों के सेवन करने से युवक की मौत हो गई 2 के खिलाफ मामला दर्ज

 मंडी मे नशीली दवाइयों के सेवन करने से युवक की मौत हो गई 2 के खिलाफ मामला दर्ज


मंडी : अजय सूर्या /

 विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर के अंतर्गत पुलिस चौकी घट्टा और थाना जोगिंद्रनगर के तहत आने वाले क्षेत्र में अप्रैल माह में हुई युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने अब 2 युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 अप्रैल, 2026 को मोहनघाटी क्षेत्र के बडेहड़ गांव निवासी हीरालाल पुत्र बांकेलाल ने अपने साथियों विशाल पुत्र नवीन और दीपक पुत्र स्वर्गीय जानकी दास के साथ ट्रामाडोल तथा डेक्स्ट्रोमिथॉर्फन जैसी नशीली दवाइयों का सेवन किया था। नशे की अधिक मात्रा लेने के कारण हीरालाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशाल और दीपक का मैडीकल परीक्षण करवाया था।

अब फोरैंसिक लैब से आई रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि दोनों युवकों ने नशे की दवाइयों का सेवन किया हुआ था। पुलिस ने फोरैंसिक रिपोर्ट और जांच के आधार पर विशाल पुत्र नवीन तथा दीपक पुत्र स्वर्गीय जानकी दास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगामी जांच में जुटी हुई है तथा यह भी पता लगाया जा रहा है कि नशीली दवाइयां कहां से लाई गई थीं और इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर