नटनेड पंचायत में सर्वसम्मति और निर्विरोध चुनाव, लोकतंत्र का सकारात्मक संदेश

 नटनेड पंचायत में सर्वसम्मति और निर्विरोध चुनाव, लोकतंत्र का सकारात्मक संदेश


नेरचौक : अजय सूर्या /

बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नटनेड में पंचायत चुनावों के दौरान लोकतंत्र की सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण तस्वीर देखने को मिली। पंचायत के विभिन्न वार्डों में उम्मीदवारों का सर्वसम्मति और निर्विरोध चयन किया गया, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

हवानी वार्ड से नरेंद्र कुमार को सर्वसम्मति से वार्ड पंच चुना गया, जबकि नटनेड वार्ड से किरण कुमार को भी सर्वसम्मति के आधार पर वार्ड पंच निर्वाचित किया गया। इसके अतिरिक्त वार्ड नंबर-4 नटनेड-2 से अनिता देवी को निर्विरोध वार्ड पंच चुना गया।

स्थानीय लोगों ने इसे पंचायत में आपसी भाईचारे, सहयोग और विकास की भावना का प्रतीक बताया। ग्रामीणों का कहना है कि बिना किसी विवाद के प्रतिनिधियों का चयन होना क्षेत्र के लिए सकारात्मक संकेत है और इससे पंचायत के विकास कार्यों को गति मिलेगी।

नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने पंचायतवासियों का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर