चुनावी जनसभा में नारी शक्ति ने किया विधायक का इस प्रकार भव्य स्वागत गीत गाकर

 चुनावी जनसभा में नारी शक्ति ने किया विधायक का इस प्रकार भव्य स्वागत गीत गाकर 


नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर बीजेपी विधायक रणवीर सिंह निक्का द्वारा नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा समर्थित जिला परिषद प्रत्याशी अनुराधा पठानिया व अजय सिंह अज्जू के पक्ष मे आज चुनावी जनसभाएं की l इस अवसर पर महिलाओं द्वारा और विधायक रणवीर सिंह निक्का द्वारा प्रचार करने का एक नया तरीका देखा गया l नारी शक्ति किस प्रकार से चुनाव प्रचार में गीत गाकर विधायक स्वागत करते हुए को मोदी के नाम पर वोट देने का आश्वासन दे रही है l इन चुनावो में भी भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का मोदी  के नाम पर वोट मांग रहे हैंl व्यवस्था परिवर्तन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाली निगम की बसे साढे तीन साल से रविवार को नही चलती जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता हैl जब कांग्रेस समर्थक प्रत्याशी आपसे वोट मांगने आए हैं तो उनसे यह प्रश्न करें की आपको वोट किस लिए ? क्या महिलाओं के खाते में ₹1500 महीना आ रहा है? क्या पेंशनरों को पेंशन का भुगतान किया जा रहा है?रणवीर सिंह निक्का ने आज के कार्यक्रम में जिला परिषद क्षेत्र में नारी शक्ति की मौजूदगी में लोगों को जागरूक किया आप लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से वाकिव है अब समय आ गया है कि उनके हाथों को कैसे मजबूत किया जाए इसलिए पंचायती राज संस्थाओं में उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वह भाजपा समर्थित प्रत्याशियों पर अपनी मोहर लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें अगर पंचायती राज संस्था मजबूत होगी तो केंद्र मजबूत होगाl उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार की नीतियों को लोगों के बारे में जागरूक करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को लेकर लोगों को जागृत किया और कहा कि हिमाचल प्रदेश में आने वाली सरकार भाजपा की होगी l उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार की वित्तीय स्थिति काफी खस्ता है अभी तक महिलाओं को ₹1500 नहीं दे सके पेंशनरों को पेंशन नहीं मिल पा रही इस सरकार के ऐसे कारनामे हैं जो चुनावी वादे किए गए थे उनको धरातल पर नहीं उतरा गया और भाजपा शासन मे सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों पर उन्होंने कहा कि नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्ण विराम लगा दिया है l मास्टर प्लान ना होने के कारण पंचायत में विकास के लिए पैसा तो आया लेकिन वह वापस लौट गया l जब सरकार के पास मास्टर प्लान नहीं होगा तो विकास कैसे होगा? उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव हिमाचल प्रदेश में एक सियासी परियों के बीच सेमीफाइनल मैच है और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी इस इन चुनावों में सबसे आगे चल रही है l अपने कार्यकर्ताओं से यह भी आग्रह किया कि वह एकजुट होकर के जिला परिषद की चारों सीटों पर भगवाकरण का झंडा लगाए किसी के बहकावे में ना आए हमारा मुकाबला सिर्फ कांग्रेस पार्टी से है और नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का नेतृत्व विधायक रणवीर सिंह निक्का और संसदीय क्षेत्र में डॉक्टर राजीव भारद्वाज कर रहे हैं l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर