सरस्वती विद्या निकेतन हाई स्कूल मौवी सेरी में हस्तलेखन प्रतियोगिता का आयोजन

 सरस्वती विद्या निकेतन हाई स्कूल मौवी सेरी में हस्तलेखन प्रतियोगिता का आयोजन


नेरचौक : अजय सूर्या /

 मौवी सेरी स्थित सरस्वती विद्या निकेतन हाई स्कूल में हिंदी, अंग्रेजी एवं संस्कृत विषयों की हस्तलेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के आर्यभट सदन, भास्कराचार्य सदन और रामानुजन सदन के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कक्षा दूसरी से लेकर दसवीं तक के छात्र-छात्राओं ने अपनी सुंदर लेखन शैली का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सुंदर, स्पष्ट एवं शुद्ध लेखन शैली का विकास करना तथा भाषाई दक्षता को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों की लिखावट का मूल्यांकन विद्यालय के शिक्षक पैनल एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा किया गया। मूल्यांकन लिखावट की सुंदरता, अक्षरों की बनावट, शिरोरेखा तथा स्वच्छता के आधार पर निष्पक्ष रूप से किया गया।

प्रतियोगिता के परिणामों में अंग्रेजी विषय में रामानुजन सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आर्यभट सदन द्वितीय तथा भास्कराचार्य सदन तृतीय स्थान पर रहा।

हिंदी विषय में आर्यभट सदन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। भास्कराचार्य सदन द्वितीय तथा रामानुजन सदन तृतीय स्थान पर रहा।

वहीं संस्कृत विषय में भास्कराचार्य सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आर्यभट सदन द्वितीय और रामानुजन सदन तृतीय स्थान पर रहा।

विद्यालय प्रशासन ने सभी विजेता सदनों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और भाषा के प्रति रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता के आयोजन से विद्यालय परिसर में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत, बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल