नशा तस्करी के खिलाफ नूरपु पुलिस की कार्रवाई

 नशा तस्करी के खिलाफ नूरपु पुलिस की कार्रवाई


 नूरपुर : विनय महाजन /

 बैकवर्ड लिंकेज के तहत आरोपी रजत कुमार 3 दिन के पुलिस रिमांड पर l इस आरोपी पर पंजाब व डमटाल में कुल 6 मामले दर्ज हैं l इस प्रकार से 

बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज पर नूरपुर पुलिस की स्ट्राइक औऱ एक सप्ताह के भीतर चौथी बड़ी गिरफ्तारी। यह जानकारी एक प्रेस नोट में जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर ने देते हुए बताया कि पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत थाना डमटाल ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुक़दमा संख्या 127/24 धारा 21, 29 एन डी पी एस एक्ट में गहराई से जांच करते हुए बैकवर्ड लिंकेज के तहत आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है।आरोपी का नाम नाम: रजत कुमार पिता का नाम: श्री चन्द्र शेखर निवासी: गांव व डाकघर छन्नी, तहसील इन्दौरा, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश।मामले का विस्तृत विवरण इस प्रकार से है कि थाना डमटाल में दर्ज मुकदमा संख्या 127/24 धारा 21,29 एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने 262 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। इस मामले में रजत कुमार सह-आरोपी था। आरोपी रजत कुमार थाना डमटाल के एक अन्य मुकदमे 197/2020 (एनडीपीएस एक्ट में लम्बे समय से न्यायालय की प्रक्रिया में शामिल नहीं हो रहा था, जिसके कारण माननीय अदालत द्वारा उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। कुछ दिन पहले ही आरोपी रजत कुमार को थाना डमटाल के मुकदमा संख्या 197/20 एन डी पी एस एक्ट में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद वह न्यायिक हिरासत में चल रहा था। मुकदमा संख्या 127/24 में इसकी संलिप्तता और नशा तस्करी की कड़ियों को जोड़ने व गहन पूछताछ के लिए नूरपुर पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय से आरोपी का कस्टडी ट्रांसफर करवाया और उसे इस मामले में भी गिरफ्तार किया।आपराधिक इतिहास पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी रजत कुमार एक शातिर और आदतन नशा तस्कर है। इसके खिलाफ हिमाचल और पड़ोसी राज्य पंजाब में कुल 06 आपराधिक मामलेदर्ज हैं।आरोपी रजत कुमार को माननीय अदालत इन्दौरा के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से पुलिस को आरोपी का 3 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड हासिल हुआ है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड