आज सुबह की बारिश ने फोरलेन निर्माण कंपनी के कार्य की पोल खोली

 आज सुबह की बारिश ने फोरलेन निर्माण कंपनी के कार्य की पोल खोली 


 नूरपुर : विनय महाजन /

                                  नूरपुर फोरलेन निर्माण कंपनी की लापरवाही तथा तानाशाही रवैए से आम जनमानस का यह बेहाल हुआ है l राष्ट्रीय उच्च राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा आजकल सड़क विस्तारीकरण हेतु कार्य युद्ध स्तर पर जारी है लेकिन सबलेट निर्माण कंपनी की लेटलातिफी से सड़क के दोनों ओर ड्रेनेज सिस्टम पर किसी भी प्रकार का प्रावधान न होने के कारण राष्ट्रीय उच्च राजमार्ग पर बसे लोगों को बरसात के पानी की जलनिकासी का प्रावधान न होने के कारण लोगों ब दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है l कंपनी को कई बार अवगत करवाया गया लेकिन इस मामले मे बरसात के पानी के प्रति सचेत भी किया था लेकिन निर्माण कंपनी मात्र आश्वासन तक ही सीमित है घरों में बरसात के पानी से जलभराव होने के कारण दुकानदारों का राशन खराब हुआ है ब घरों में रोजमर्रा सामान का भारी नुकसान हुआ है मेरा प्रशासन से आग्रह रहेगा कि अतिशीघ्र मौका पर आ कर तफ्तीश कर निर्माण कंपनी से नुकसान की भरपाई के आदेश दिए जाए व जलनिकासी का प्रावधान करवाया जाए l आज सुबह छ बजे भारी वारिस के कारण जल भराव का दृश्य आबादी में फोर लाइन निर्माण कंपनी की पोल को खोलता है l हिमाचल प्रदेश की सीमा के तहत पठानकोट मंडी फोरलेन निर्माण कंपनी के कार्यों की पोल कंडवाल से लेकर 32 मील तक सड़क की खस्ता हालत बरसात में देखने को मिलीl क्षेत्र वासियों का आरोपीय की फोरलेन निर्माण कंपनी अपनी मर्जी के तहत जनहित को कॉन्फिडेंस में ना लेकर यह काम कर रही है जिसका परिणाम आज देखने को मिला l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित