हिमाचल प्रदेश एलीट ग्रुप की बैठक आज संपन्न हुई नगरोटा सुरिया में

 हिमाचल प्रदेश एलीट ग्रुप की बैठक आज संपन्न हुई नगरोटा सुरिया में 


नूरपुर : विनय महाजन /

 हिमाचल प्रदेश एलीट ग्रुप की बैठक लोकनिर्माण विभाग विश्रामगृह नगरोटा सूरियां में आज संयोजक पीसी विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने पठानकोट - जोगिन्दरनगर रेलमार्ग पर 02 जून से बहाल हो रही रेलगाड़ियों की समयसारिणी पर कई सवाल उठाए। पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि उत्तर रेलवे मण्डल जम्मू की ओर से 02 जून से चलने वाली रेलगाड़ियों की जारी की गई समयसारिणी का कांगड़ा घाटी के लोगों को फायदा नही होने वाला है। उन्होंने बताया कि समयसारिणी के अनुसार पठानकोट से बैजनाथ के लिए केवल दो ही रेलगाड़ियां सुबह 05 बजे व 07 बजे चलाई जा रही हैं, जबकि उसके बाद पठानकोट से बैजनाथ के लिए कोई भी रेलगाड़ी नहीं है। जबकि बैजनाथ से पठानकोट के लिए शाम को दो बजे के बाद बैजनाथ से चलाई जा रही हैं जो पठानकोट रात दस बजे के बाद पहुंचेंगी। इन रेलगाड़ियों को छात्रों, व्यापारियों व कर्मचारियों के लिए कोई भी फायदा नही है। एलीट ग्रुप ने उत्तर रेलवे मण्डल जम्मू से मांग की है कि पठानकोट - जोगिन्दरनगर रेलमार्ग पर पूर्व की भांति सभी रेलगाड़ियां बहाल की जाएं और जारी वर्तमान समयसारिणी के ऊपर पुनर्विचार कर पठानकोट से शाम पांच बजे के बाद बैजनाथ के लिए व सुबह 6 बजे से पहले बैजनाथ से पठानकोट के लिए कम से कम दो रेलगाड़ियां चलाई जाए। एलीट ग्रुप ने 260 से भी ज्यादा रोजाना ओपीडी वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरोटा सूरियां का दर्जा बढ़ा कर सिविल हस्पताल बनाया जाए और सभी सुविधाओं से लैस किया जाए। ग्रुप ने स्वास्थ्य केंद्र में पेयजल समस्या पर भी चिंता जाहिर की और जलशक्ति विभाग को चेतावनी दी कि अगर दो दिन के भीतर हस्पताल में पेयजल समस्या दूर नही की तो जलशक्ति विभाग उपमंडल नगरोटा सूरियां का इलाके के ग्रामीणों के सहयोग से घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होनें कृषि एवं पशुपालन मंत्री एवं हल्का विधायक चन्द्र कुमार से भी हस्पताल में गंभीर पेयजल समस्या को प्राथमिकता से हल करवाने के लिए संज्ञान लें।

ग्रुप ने टांडा हस्पताल को भी पीजीआई स्तर पर स्तरोन्नत करने की मांग उठाई। बैठक में ग्रुप के सदस्य मुलख राज, रामपाल धीमान, सुदर्शन कुमार, मदन कवीर, फौज सिंह धीमान, करतार सिंह उपस्थित

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन