नगरोटा सूरिया क्षेत्र में जरपाल गांव में माता पंज पीरी छिंज मेला में विशाल दंगल का संपन्न

 नगरोटा सूरिया क्षेत्र में जरपाल गांव में माता पंज पीरी छिंज मेला में विशाल दंगल का संपन्न 


नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

 नगरोटा सूरिया क्षेत्र में जरपाल गांव का मशहूर ऐतिहासिक माता पंज पीरी छिंज मेला में वीरवार को विशाल दंगल का आयोजन के साथ संपन्न हो गया। मेले में कुश्तीयों कि बड़ी व छोटी दोनों मालियां ईरान के पहलवानों ने जीती। देश विदेश के पहलवानों की कुश्तीयां देखने दर्शक रात नौ बजे तक दंगल मैदान में डटे रहे।

मेले कि बड़ी माली ईरान के मिर्जा पहलवान ने उत्तर प्रदेश के विनायक को पटखनी देकर आपने नाम कर ली। जबकि छोटी माली ईरान के ही हामिद पहलवान ने कोहाली के साहिल पहलवान को पछाड़ कर हासिल की। मेले की कुश्तीयों में नगरोटा सूरियां के पूर्व उपप्रधा सुखपाल गोगी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे, जबकि सेंट रुद्राक्ष कान्वेंट स्कूल खब्बल कथोली के एमडी स्वर्ण सिंह राजपूत ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की।

इस बार बड़ी माली का इनाम 1 लाख 71 हज़ार रुपये, जबकि छोटी माली के लिए 1 लाख 51 हज़ार रुपये दिए गए। इसके अलावा दो कुश्तीयां 71 - 71 हजार रुपए, दो कुश्तीयां 51 - 51 हजार रुपए इनाम वाली की करवाई गईं। वहीं पांच कुश्तीयां 31 - 31 हजार रुपए व तीन कुश्तीयां 21 - 21 हजार रुपए की करवाई गईं। कमेटी के प्रधान करतार सिंह ने बताया कि इस बार मेले में कुश्तीयों के लिए इरान के विदेशी पहलवान के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व जम्मू कश्मीर तथा प्रदेश के सभी बड़े नामी पहलवानों को निमंत्रण देकर बुलाया गया था, जिन्होंने दर्शकों का कुश्तीयों के दांव पेंचों से खूब मनोरंजन किया। मेला कमेटी के प्रधान कैप्टन करतार सिंह ने संयोजक मुख्तियार सिंह, कोषाध्यक्ष बलदेव सिंह, कमेटी हेड एवं पूर्व प्रधान कैप्टन रमेश सिंह सहित आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से मेले में कुश्तीयों के शांतिपूर्ण सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच