सरस्वती विद्या निकेतन मौवी सेरी में छात्र चुनाव के माध्यम से पढ़ाया लोकतंत्र का पाठ

 सरस्वती विद्या निकेतन मौवी सेरी में छात्र चुनाव के माध्यम से पढ़ाया लोकतंत्र का पाठ

बैलेट पेपर से हुआ मतदान, विद्यार्थियों ने उत्साह से चुने अपने प्रतिनिधि


नेरचौक : अजय सूर्या /

पंचायत चुनावों के माहौल के बीच सरस्वती विद्या निकेतन, मौवी सेरी में विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में छात्रों के लिए प्रतीकात्मक चुनाव (मॉक इलेक्शन) करवाया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य के. आर. भारद्वाज ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, चुनाव प्रक्रिया तथा लोकतंत्र में नागरिकों की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद छात्र अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और छात्र सेनापति पदों के लिए अलग-अलग वर्गों के उम्मीदवारों के बीच बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करवाया गया।

यह चुनाव प्रक्रिया विद्यालय के प्रबंधक महेन्द्र सोनी के मार्गदर्शन एवं देखरेख में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ मतदान कर अपने प्रतिनिधियों का चयन किया।

चुनाव परिणामों में कक्षा आठवीं के सौरव छात्र अध्यक्ष, कक्षा नौवीं के लक्ष्य छात्र उपाध्यक्ष, कक्षा नौवीं की अलीशा छात्र सचिव तथा कक्षा आठवीं के अर्श छात्र सेनापति चुने गए।

विद्यालय प्रशासन ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से करेंगे। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी की भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच