मंडी से मनाली की ओर जा रही ट्रैवलर गाड़ी दर्दनाक हादसे का शिकार, अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी; 5 लोग घायल

 मंडी से मनाली की ओर जा रही ट्रैवलर गाड़ी दर्दनाक हादसे का शिकार, अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी; 5 लोग घायल


मंडी : अजय सूर्या /

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार ट्रैवलर गाड़ी अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। इस हादसे में गाड़ी सवार करीब पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा मंडी-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पनारसा क्षेत्र के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह लगभग 7:30 बजे उस समय हुआ जब गाड़ी मंडी से मनाली की ओर जा रही थी। जैसे ही ट्रैवलर पनारसा के क्षेत्र के एक मोड़ पर पहुंची और अचानक गाड़ी अनियंत्रित सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में गाड़ी सवार करीब पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत पास के नगवाईं अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उनका  उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों को गंभीर चोटें आई हैं।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार या मोड़ पर स्टीयरिंग से नियंत्रण खोना माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है ताकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच