भाजपा ने 28 पदाधिकारियों को संगठनात्मक दायित्वों से किया मुक्त, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई

भाजपा ने 28 पदाधिकारियों को संगठनात्मक दायित्वों से किया मुक्त, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई


नूरपुर : विनय महाजन /

 भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों पर 28 पदाधिकारियों को संगठनात्मक दायित्वों से किया मुक्त जिला परिषद चुनावों में अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ लड़ रहे चुनाव शेष पर मामला विचारधीन 

नूरपुर प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

 पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से परामर्श के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अनुमति से ऐसे 28 पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उनके संगठनात्मक दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है जो जिला परिषद चुनावों में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं।प्रदेश भाजपा द्वारा जारी बयान कहा गया है कि संगठन हित, पार्टी अनुशासन और अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन से ऊपर कोई भी व्यक्ति नहीं हो सकता। भारतीय जनता पार्टी एक विचार आधारित संगठन हैl संगठनात्मक मर्यादा और अनुशासन सर्वोपरि हैं। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होकर अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ना संगठनात्मक अनुशासन का गंभीर उल्लंघन है, जिसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।भाजपा ने स्पष्ट किया कि पार्टी हितों के विरुद्ध जाकर अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ना सीधे तौर पर संगठन विरोधी गतिविधि है। पार्टी अनुशासन बनाए रखने तथा कार्यकर्ताओं में स्पष्ट संदेश देने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। शेष से शिकायतों पर गौर किया जा रहा हैl अगर समय रहते हैं ऐसे कार्यकर्ता पार्टी के हित में चुनावो मे काम नहीं करते तो उनका भी पार्टी से निष्कासन अवश्य होगा l प्रदेश भाजपा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन सर्वोपरि है और भविष्य में भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के खिलाफ इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संगठन की विचारधारा, अनुशासन एवं अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में कार्य करने का आह्वान किया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर