कॉर्पोरेट की कर्जमाफी और मुफ्त की रेवड़ियां वित्तीय संकट का असली कारण व पुरानी पेंशन योजना नहीं डॉ. संजीव गुलेरिया

कॉर्पोरेट की कर्जमाफी और मुफ्त की रेवड़ियां वित्तीय संकट का असली कारण व पुरानी पेंशन योजना नहीं डॉ. संजीव गुलेरिया


  

 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा देश पर बोझ नहीं, बल्कि राष्ट्र-निर्माण का अधिकार है। सरकारों की गलत वित्तीय नीतियां देश-प्रदेश को आर्थिक संकट में धकेल रही हैं। यह जानकारी एक प्रेस नोट मे न्यू पेंशन स्कीम (दस वर्ष से कम सेवाकाल वाले) सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी महासंघ, हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजीव गुलेरिया ने देते सरकारों की आर्थिक नीतियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि देश और प्रदेश में व्याप्त आर्थिक संकट के लिए पुरानी पेंशन योजना को जिम्मेदार ठहराना पूरी तरह से अनुचित, अतार्किक और दुर्भाग्यपूर्ण है।डॉ. गुलेरिया ने वित्तीय असंतुलन के असली कारणों को उजागर करते हुए कहा कि चाहे पूर्व की कांग्रेस सरकारें रही हों या वर्तमान की मोदी सरकार, दोनों ही कॉर्पोरेट घरानों के प्रति अत्यधिक उदार रही हैं। डॉ. गुलेरिया ने कहा कि चुनावी सभाओं में राजनीतिक पार्टियों द्वारा वोट बटोरने के लिए मुफ्त की योजनाओं (रेवड़ियों) की जो अंधाधुंध घोषणाएं की जा रही हैं, वे देश की आर्थिक रीढ़ को खोखला कर रही हैं। डॉ. संजीव गुलेरिया ने भावुक और कड़े शब्दों में कहा कि कर्मचारी इस व्यवस्था और विकास की असली रीढ़ हैं। सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली पेंशन कोई दान या विलासिता नहीं है, बल्कि यह उनके बुढ़ापे का स्वाभिमान, उनकी दवा-दवाइयों का सहारा और सम्मान से जीने का बुनियादी संवैधानिक हक है। डाक्टर संजीव गुलेरीया ने कहा कि चुनावी लाभ के लिए सरकारी खजाने को मुफ्त की घोषणाओं में लुटाना तुरंत बंद किया जाए।वित्तीय संतुलन और घाटे के नाम पर कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा और पुरानी पेंशन के हक की बलि चढ़ाना बंद हो।< /p>

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच