75 लाख रूपये के बिजली विल ने उड़ाए नव निर्वाचित नगर परिषद के होश बिजली विभाग ने दिया 15 दिन का समय केवल

 75 लाख रूपये  के बिजली विल ने उड़ाए नव निर्वाचित नगर परिषद के होश बिजली विभाग ने दिया 15 दिन का समय केवल 




 नूरपुर : विनय महाजन /

                                      नूरपुर नगर परिषद में 75 लाख रूपये के बिजली  बिल ने आजकल नवनिर्वाचित नगर परिषद के होश उड़ा डालें  है l यह विल निर्वाचित नगर परिषद को पूर्व भाजपा नगर परिषद समर्थित की  विरासत से  मिला है l यह विल मुख्यता शहर की स्ट्रीट लाइट से संबंध रखते हैं l इस विल को वसूल  करने के लिए विद्युत बोर्ड ने  नोटिस जारी करने के बाद अपने कड़े तेवर  नगर परिषद को दिखा डाले हैंl नगर परिषद को गत सप्ताह  भेजे गए एक नोटिस पत्र में स्पष्ट तौर पर बिजली विभाग द्वारा कहा गया है कि उक्त बिल का भुगतान 15 दिन तक जल्दी किया जाए अन्यथा शहर की स्ट्रीट लाइट को बंद कर  दी जायेगी l इस नोटिस के मिलने के बाद नवनिर्वाचित नगर परिषद कांग्रेस समर्थित को भी यह हैरानी लगी है आखिरकार किन कारणों  से नगर परिषद के बिजली बिलो का यह भुगतान  समय पर क्यों नहीं हो सका l  नगर परिषद की नूरपुर  नगर परिषद में विधायक भी चीफ गेस्ट परिषद मेंबर होता हैl जिसमें यह नगर परिषद भाजपा की नूरपुर  में बनी थी उसे समय हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार शासन में थी और विधायक भी भाजपा के थे और आज भी विधायक भाजपा के हैं उसके बावजूद भी भाजपा विधायकों ने  इस पर गौर नहीं किया आखिरकार क्यों? क्या भाजपा समर्थित नगर परिषद में नगर पार्षदों ने इस समस्या के समाधान के लिए विधायक  को नगर परिषद की विशेष बैठक में बुलाया था? ऐसे अनेको  प्रश्न क्षेत्र में चर्चित हैं आखिरकार इसमें दोषी कौन? नियमों के मुताबिक विधायक को भी परिषद में अपना वोट डालने का अधिकार होता है lसूत्रों  के मुताबिक पता चला है कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण व्यवस्था परिवर्तन सरकार को भी  प्रदेश में करोड़ों का कर्जा  विरासत मे मिला था और अब नगर परिषद में भी इसका उदाहरण देखने को मिला हैl     नवनिर्वाचित नगर परिषद को पूर्व नगर परिषद भाजपा समर्थित की विरासत से मिला विजली विल  के तोहफे से कैसे निजात मिलेगी जो नवनिर्वाचित नगर परिषद के लिए मुख्य प्रश्न होगाl नगर परिषद में अधिकांश नवनिर्वाचित वार्ड मेंबर युवा शक्ति है और उनका धरातल पर काम करने का मनोबल काफी ऊंचा है अगर उन्हें इस तरह की वित्तीय अभाव का मामला मिलता रहा तो फिर नगर परिषद का विकास कैसे होगा?                                                  नूरपुर नगर परिषद द्वारा लंबे समय से बिजली का भुगतान नहीं किया गया हैl इसके चलते उसे एक इसकी  अदायगी  के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है जिसमें 15 दिन के भीतर बिल जमा करने की चेतावनी दी गई है l यह जानकारी अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग नूरपुर ने दी है                 इस मामले में जब नगर परिषद के प्रशासनिक अधिकारी आर एस वर्मा से बात की गई उन्होंने स्पष्ट जवाब दिया शीघ्र ही इस बिल की याद आएगी की एक किश्त सरकार द्वारा वित्तीय मदद मिलने के बाद जमा कर दी जाएगीl स्पष्ट तौर पर कहा है कि बिजली विभाग द्वारा जो बिल भेजा गया है उसको नगर परिषद की एक टीम इस  विजली के विल की स्कूटनिंग करावेगी इतना बिल कैसे आ गया इस पर गौर किया जाएगा l 



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर