कांग्रेस सरकार के चार वर्षों की विफलताओं की चार्जशीट जनता के सामने लाएगी भाजपा : डॉ. राजीव भारद्वाज

 कांग्रेस सरकार के चार वर्षों की विफलताओं की चार्जशीट जनता के सामने लाएगी भाजपा : डॉ. राजीव भारद्वाज

जल, थल और आकाश—हर क्षेत्र में घोटालों का हिसाब देगी कांग्रेस सरकार, सूटकेस की राजनीति से चल रही है सरकार : डॉ. राजीव भारद्वाज


धर्मशाला भाजपा सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के लगभग चार वर्षों के कार्यकाल की विस्तृत चार्जशीट प्रदेश की जनता के समक्ष प्रस्तुत करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासनकाल में भ्रष्टाचार, कुप्रबंधन और जनविरोधी निर्णयों ने प्रदेश को पीछे धकेलने का काम किया है, जिसका पूरा लेखा-जोखा भाजपा जनता के सामने रखेगी।

डॉ. भारद्वाज ने आरोप लगाया कि पिछले लगभग चार वर्षों में प्रदेश में "सूटकेस वाली सरकार" का बोलबाला रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का पूरा ध्यान जनहित के बजाय सत्ता बचाने और अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने में लगा रहा, जिसके कारण प्रदेश के विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जल, थल और आकाश—हर क्षेत्र में घोटालों के आरोप सामने आए हैं। भाजपा इन सभी मामलों का तथ्यों और प्रमाणों सहित खुलासा अपनी चार्जशीट में करेगी, ताकि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की कार्यशैली और कथित भ्रष्टाचार की वास्तविक तस्वीर देख सके।

भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों से पहले प्रदेश के युवाओं को लाखों रोजगार और एक लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया था, लेकिन आज तक उन वादों को पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि किसी को पक्की नौकरी मिली है तो वह केवल उपमुख्यमंत्री की बेटी को मिली है, जबकि प्रदेश का लाखों युवा आज भी रोजगार की प्रतीक्षा कर रहा है।

डॉ. राजीव भारद्वाज ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश की सरकार जनता के हितों के बजाय दिल्ली में बैठे अपने आलाकमान को खुश करने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही चाहती है, लेकिन कांग्रेस सरकार केवल सत्ता बचाने और राजनीतिक प्रबंधन में लगी हुई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रस्तावित चार्जशीट कांग्रेस सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल का दस्तावेज होगी, जिसमें सरकार की कथित विफलताओं, भ्रष्टाचार, टूटे हुए चुनावी वादों और जनविरोधी निर्णयों का विस्तृत विवरण होगा। भाजपा इस चार्जशीट को लेकर प्रदेशभर में जनता के बीच जाएगी और कांग्रेस सरकार को उसके प्रत्येक वादे एवं प्रत्येक कथित घोटाले का जवाब देने के लिए मजबूर करेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर